एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: लेक क्‍वीन क्रूज के बाद गोरखपुर को मिली एक और सौगात, 12 करोड़ रुपए की लागत से बने फ्लोटिंग रेस्‍टोरेंट का सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

UP News:लेक क्‍वीन क्रूज के बाद गोरखपुर को एक और सौगात मिलने जा रही है. 12 करोड़ की लागत से बने फ्लोटिंग रेस्‍टोरेंट का सीएम योगी आदित्यनाथ उद्घाटन करेंगे. इसका काम 2022 से शुरु हुआ था.

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर और आसपास के जिले के लोगों को लेक क्‍वीन क्रूज के बाद एक और सौगात मिलने वाली है. रामगढ़ताल में फ्लोटिंग रेस्‍टोरेंट का अवतरण हो गया है. इंटीरियर और डिजाइनिंग के साथ ही लाइटिंग का काम पूरा होने के बाद इसे गोरखपुर और पूर्वांचल की जनता को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के हाथों उद्घाटन के बाद खोल दिया जाएगा. काफी कम खर्च में यहां एक साथ 150 पर्यटक नाश्‍ते से लेकर लंच और डिनर में लजीज व्‍यंजनों का लुत्‍फ उठा सकते हैं.  

गोरखपुर के रामगढ़ताल में गुरुवार को फ्लोटिंग रेस्‍टोरेंट का अवतरण किया गया है. गुरुवार की देर शाम 7 बजकर 40 मिनट पर तीन बुलडोजर की मदद से इसे पानी में उतारने में काफी मशक्‍कत के बाद सफलता मिली. हालांकि अभी इसकी बाहरी सजावट के साथ इंटीरियर का काम बचा हुआ है. इसमें 10 से 15 दिन का समय लग सकता है. 

एक साथ 150 लोग बैठकर कर सकते हैं नाश्ता  
साज सज्जा का काम पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री के हाथों इस ड्रीम प्रोजेक्‍ट का उद्घाटन होगा. 50 से 60 की संख्‍या में लगे कर्मचारियों की मदद से इसे आज रामगढ़ताल में उतारा गया है. इसे तैयार करने में एक साल दो माह से अधिक समय लगा है. अभी इसके अंदर इंटीरियर के साथ लाइटिंग का काम भी बाकी है. जल्‍द ही इसके पूरा होने  की उम्‍मीद है. इस फ्लोटिंग रेस्‍टोरेंट में 200 रुपए से लेकर अपने बजट के लिहाज से नाश्‍ता के साथ लंच और डिनर किया जा सकता है. इसमें बार की सुविधा भी उपलब्‍ध कराई जा रही है.जीडीए द्वारा बाकायदा इसके लिए टेंडर निकाला गया था. इसके बाद सर्वाधिक बोली लगाने वाली कंपनियों को इसके लिए स्‍वीकृति दे दी गई.   


Gorakhpur News: लेक क्‍वीन क्रूज के बाद गोरखपुर को मिली एक और सौगात, 12 करोड़ रुपए की लागत से बने फ्लोटिंग रेस्‍टोरेंट का सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाने में 12 करोड़ हुए खर्च 
इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के निर्माण पर तकरीबन 12 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं. 100 फीट लंबाई और 33 फीट चौड़ाई के इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में 150 पर्यटक एक वक्त में सवार हो सकेंगे. इसके अलावा 50 की संख्या में स्टाफ मौजूद रहेगा. इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि बैठने के बाद इससे रामगढ़ झील का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा. इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का संचालन नया सवेरा पर बने प्लेटफार्म नम्बर दो से किया जाएगा. फर्म के निदेशक रक्ष राजीव ढींगरा ने बताया कि उनकी कोशिश इसे मार्च मध्य में लोकार्पित कराने की है.  

इस फ्लोटिंग रेस्‍टोरेंट का निर्माण नवंबर 2022 से शुरू हुआ. 200 टन वजन के इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के निर्माण में 12 करोड़ रुपये के करीब धनराशि खर्च हुई है. फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के मालिक लेकवर्स प्राइवेट लिमिटेड निदेशक रक्ष राजीव ढींगरा को गोरखपुर विकास प्राधिकरण को 4,52,500 रुपए प्रति माह और GST के हिसाब से हर माह देना होगा. फर्म को फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के संचालन का अधिकार 15 साल के लिए मिला है.


Gorakhpur News: लेक क्‍वीन क्रूज के बाद गोरखपुर को मिली एक और सौगात, 12 करोड़ रुपए की लागत से बने फ्लोटिंग रेस्‍टोरेंट का सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

100 से 150 रुपए में मिलेगा लजीज व्यंजन
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के प्रथम तल पर फूडकोर्ट होगा. इसमें 100 से 150 रुपए के विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे. द्वितीय तल पर लग्जरी बार, रेस्टोरेंट, डिस्क की सुविधा रहेगी. ब्रेक फास्ट, दोपहर में लंच, शाम को हाई टी और रात में डिनर उपलब्ध होगा. तृतीय तल ओपेन डेक होगा. जिस पर पयर्टक सैर का आनंद ले सकेंगे और पार्टियां कर सकेंगे. इसका संचालन सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक किया जाएगा. भीड़ को मैनेज करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की भी सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी.




Gorakhpur News: लेक क्‍वीन क्रूज के बाद गोरखपुर को मिली एक और सौगात, 12 करोड़ रुपए की लागत से बने फ्लोटिंग रेस्‍टोरेंट का सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

सुरक्षा के रहेंगे ये इंतजाम 
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पर सुरक्षा की दृष्टि से बाउंसर और लाइफ गार्ड की टीम मौजूद रहेगी. लाइफ सेविंग इक्विपमेंट्स के साथ फायर फाइटिंग सिस्टम भी उपलब्ध रहेगा. फ्लोटिंग रेस्टोरेंट जीरो वेस्ट मैनेजमेंट के तर्ज पर काम करेगा. यहां गीला एवं सूखा कचरा अलग अलग एकत्र होगा. सुनिश्चित किया जाएगा कि ताल में कचरा नहीं जाने पाए. गीला और सूखा कचरा एकत्र कर उसे  नगर निगम या जीडीए की कचरा उठाने वाली गाड़ियों को उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उचित ढंग से उसका निस्तारण हो सके.

ये भी पढ़ें: Gyanvapi तहखाने में पूजा का आदेश देने वाले जज अजय विश्वेश को मिली नई जिम्मेदारी, अब करेंगे ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इतनी सीटों पर ठोका दावा, 'समाजवादी पार्टी हमें खुशी-खुशी...'
यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इतनी सीटों पर ठोका दावा, अखिलेश यादव की सपा को दिया संदेश
क्या SIT जांच के बाद चंपत राय की होगी वापसी? ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने साफ की तस्वीर
क्या SIT जांच के बाद चंपत राय की होगी वापसी? ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने साफ की तस्वीर
Gorakhpur News: गीडा में बनेगा 100 बेड का ESIC अस्पताल, योगी कैबिनेट ने जमीन आवंटन को दी मंजूरी
गोरखपुर: गीडा में बनेगा 100 बेड का ESIC अस्पताल, योगी कैबिनेट ने जमीन आवंटन को दी मंजूरी
Fatehpur News: विदेश में की कमाई, घर लौटा तो 58 लाख गायब! पत्नी और ससुराल वालों पर ठगी का आरोप
फतेहपुर: विदेश में की कमाई, घर लौटा तो 58 लाख गायब! पत्नी और ससुराल वालों पर ठगी का आरोप

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget