एक्सप्लोरर

गोरखपुर पहुंचे CM योगी ने आयुष विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण, कार्य में देरी पर जताई नाराजगी

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भटहट के पिपरी में बन रहे प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने काम में देरी पर नाराजगी जताई.

Gorakhpur News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों 30 जून को संभावित लोकार्पण को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार दोपहर बाद गोरखपुर के भटहट के पिपरी में बन रहे प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण कार्य में हुई देरी को लेकर लोक निर्माण विभाग और कार्यदायी संस्था के प्रति गहरी नाराजगी जताई और कहा कि मैन पॉवर बढ़ाकर युद्ध स्तर पर काम कराया जाए और इसकी सतत मॉनिटरिंग एक टीम लगाकर की जाए. 

निरीक्षण के बाद बैठक करते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि तक सभी बचे काम हर हाल में 22 जून पूरा कर लें, ताकि 30 जून को राष्ट्रपति के हाथों प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके.

सीएम योगी ने की निर्माणकार्यों की समीक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण के दौरान सबसे पहले आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण की भौतिक प्रगति की जानकारी ली. उन्हें बताया कि करीब 96 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है. इस संबंध में आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से बातचीत करते हुए वह प्रशासनिक भवन पहुंचे. प्रशासनिक भवन में उन्होंने ओपीडी और औषधि भंडार के साथ पूरे भवन का सघन जायजा लिया.

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने आयुष विभाग, लोक निर्माण विभाग, प्रशासन, पुलिस और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने इस बात पर गहरी नाराजगी जताई कि कई बार चेतावनी देने के बाद भी निर्माण तय समय सीमा और विस्तारित समय पर भी पूरा नहीं किया गया. इसे लेकर उन्होंने लोक निर्माण विभाग और कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को कड़ी फटकार भी लगाई. 

30 जून को राष्ट्रपति करेंगी लोकार्पण
गौरतलब है कि 30 जून को राष्ट्रपति के हाथों प्रदेश के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण कराने की तैयारी है. लिहाजा इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने आज की बैठक में सभी कार्यों को पूर्ण करने की आखिरी समय सीमा 22 जून तय कर दी. उन्होंने चेतावनी दी कि इसमें कोई शिथिलता या लापरवाही बरती गई तो कड़ी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें. उन्होंने प्रशासन के अफसरों से कहा कि एक टीम बनाकर कार्यों की रोज मॉनिटरिंग सुनिश्चित कराएं.

सीएम योगी ने राष्ट्रपति के संभावित आगमन के मद्देनजर हेलिपैड बनाने की तैयारियों की भी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण कराने के साथ ही सघन साफ सफाई कराई जाए. कहीं भी गंदगी नहीं दिखनी चाहिए. सभी भवन पर नाम लिखा हो. उन्होंने परिसर में सघन पौधरोपण कराने और आंतरिक सड़क के दोनों किनारे भी पौधे लगाने के निर्देश दिए. सीएम ने प्रमुख सचिव आयुष और आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति को निर्देशित किया कि विश्वविद्यालय में दक्ष फैकल्टी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए जरूरी कार्यवाही शीघ्र पूरा कर लें.

इस अवसर पर विधायक महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार, आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. रामचंद्र रेड्डी, एडीजी जोन डॉ. केएस प्रताप, कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीआईजी एस. चनप्पा, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, एसएसपी राजकरन नैयर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बीच हाईवे पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, 7 लोग थे सवार, एक वाहन क्षतिग्रस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget