एक्सप्लोरर

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बीच हाईवे पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, 7 लोग थे सवार, एक वाहन क्षतिग्रस्त

Helicopter Emergency Landing: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ जा रहा एक हेलीकॉप्टर फाटा बड़ासू के पास हाईवे पर आपातकालीन स्थिति में उतरा. इस लैंडिंग में एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया.

Uttarakhand Helicopter Emergency Landing: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे हेलीकॉप्टर को बीच हाईवे लैंड करवाना पड़ा. फाटा बड़ासू के पास हाईवे पर इस इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. इसकी जानकारी UCADA ने DGCA को दी है. 

बताया जा रहा है कि क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के हेलीकॉप्टर ने यात्रियों को लेकर सिरसी से भरते समय हेलीपैड के बजाय सड़क पर एहतियातन लैंडिंग की. इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. बाकी शटल ऑपरेशंस तय कार्यक्रम के अनुसार सामान्य चल रहे हैं.

तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग
गौरतलब है कि रुद्रप्रयाग के बडासू इलाके में केदारनाथ के लिए जा रहे एक हेलीकॉप्टर में टेक्निकल खराबी आ गई. इसके चलते अचानक हेलीकॉप्टर को सड़क पर लैंड करना पड़ा. इसमें श्रद्धालु बैठे थे, तो केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे. हालांकि, कोई बड़ा हादसा होता, इससे पहले पायलट ने सूजबूझ दिखाई और हाईवे पर ही हेलीकॉप्टर लैंड कर दिया. 

हेलीकॉप्टर में थे कुल सात लोग
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर के टेकऑफ होते ही पायलट को तकनीकी खराबी का पता चल गया और तुरंत ही लैंडिंग करा दी गई. इस हेलीकॉप्टर में पायलट, को-पायलट और पांच श्रद्धालु सवार थे. सूचना मिली है कि को-पायलट को हल्की चोट लगी है. 

यातायात हुआ बाधित

बता दें कि क्रिस्टल हेलीकॉप्टर की बड़ासू के पास मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर हार्ड लैंडिंग कराये जाने के कारण दोनों और से फिलहाल यातायात पूरी तरीके से बाधित हो गया है. हेलीकॉप्टर को सड़क से हटवाए जाने में अत्यधिक समय लगना संभावित है. ऐसे में प्रशासन की ओर से केदारनाथ धाम की यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया कि वे फिलहाल जहां पर हैं, उसके आस-पास ही रुक जाएं. उक्त क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर को हटाए जाने के पश्चात इस स्थल पर वाहनों की आवाजाही को सुचारु किया जाएगा.

इससे पहले हो चुका है हेलीकॉप्टर हादसा
बता दें, मई 2025 में केदारनाथ धाम में लैंडिंग के समय हेली एम्बुलेंस हादसे का शिकार हो गई थी. वो हेली एंबुलेंस ऋषिकेश एम्स की थी, जोकि ऋषिकेश से केदारनाथ जा रही थी. इससे पहले भी 8 मई को गंगोत्री धाम जा रहे एक हेलिकॉप्टर में खराबी आने से वह गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. सूचना मिली थी कि उस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget