एक्सप्लोरर

Gorakhpur: गोरखपुर में जीडीए की जमीन पर कब्जा कर बनाया गया था रेस्टोरेंट, अब बुलडोजर कार्रवाई के बाद हुआ जमींदोज

UP News: यूपी के गोरखपुर में अवैध तरीके से जीडीए की जमीन पर कब्जा कर बनाए गए अस्थाई रेस्‍टोरेंट पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है. जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई.

Gorakhpur News: गोरखपुर (Gorakhpur) में अवैध तरीके से जीडीए (GDA) की जमीन पर कब्जा कर बनाए गए अस्थाई रेस्‍टोरेंट पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है. कई दिनों से मिल रही शिकायत के बाद जीडीए के नोटिस देने के बाद भी रेस्टोरेंट नहीं हटाया गया. इसके बाद मंगलवार को बुलडोजर के साथ पहुंची जीडीए की टीम ने रेस्‍टोरेंट को ध्वस्त कर दिया. इस कार्रवाई को देखने के लिए लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. देखते ही देखते बुलडोजर ने अस्थायी टिनशेड के बने रेस्‍टोरेंट को जमींदोज कर दिया.
 
क्या है पूरा मामला?
गोरखपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंगलवार को जीडीए की जमीन पर अवैध रूप से बने अस्‍थायी रेस्‍टोरेंट का बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया. कई दिनों से शिकायत मिलने के बाद जीडीए ने ये कार्रवाई की है. गोरखपुर के कैण्‍ट थानाक्षेत्र के गुरुंग तिराहा के पहले रामगढ़ताल पीपल डाला के पास बने अवैध रेस्‍टोरेंट पर बुलडोजर चलाया गया. इस दौरान जीडीए के अधिकारियों के अलावा एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और कैण्‍ट पुलिस भी मौके पर मौजूद रही. जिससे कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार के विरोध का सामना नहीं करना पड़े.
 
जीडीए की जमीन को कराया गया साफ
गोरखपुर विकास प्राधिकरण के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कृष्‍ण रंजन ने बताया कि कई दिनों से शिकायत मिलने के बाद अवैध रेस्टोरेंट संचालक को अस्थायी रेस्‍टोरेंट और सामान हटाने का नोटिस दिया गया था. लेकिन इसके बावजूद रेस्‍टोरेंट को वहां से नहीं हटाया गया. इसके बाद जीडीए ने मंगलवार को दल-बल के साथ ये कार्रवाई की है. बुलडोजर से रेस्टोरेंट को ध्वस्त कर दिया गया है. उन्‍होंने बताया कि ये जगह एनजीटी के दायरे में भी आती है. ऐसे में यहां पर इस तरह के अतिक्रमण नहीं होने दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:-

Mathura News: मंदिर में महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार, वायरल हो रहा था वीडियो

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने विवादित बयान को लेकर दी सफाई, राकेश टिकैत पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget