एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: आपसी रंजिश के बाद युवक को चाकू से किया लहुलूहान, हुई मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

UP News: गोरखपुर के एसपी साउथ एके सिंह ने बताया कि राहुल यादव जुड़ापुर गांव में बाजार गया था. जहां उसके विरोधियों ने उसे चाकू मार दिया. उसे अस्‍पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर‍ दिया.

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर (Gorakhpur)में गांव के मोड़ पर 24 साल के युवक की सरेराह मुर्गा काटने वाले चाकू से हत्‍या कर दी गई. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया. पुरानी रंजिश में सरेराह हुई हत्‍या में पुलिस के होश उड़ा दिए. पुलिस ने घटना को अंजाम देकर फरार हुए सात में से दो आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया. दोनों आरोपियों में एक महिला भी शामिल है.

गोरखपुर के बेलीपार थानाक्षेत्र के जुड़ापुर गांव में सोमवार की रात 8 बजे के करीब गांव के युवक राहुल यादव को मुर्गा काटने वाले चाकू से हमला कर सरेराह मौत के घाट उतार दिया. घटना के समय राहुल का भाई रोहित यादव भी उसके साथ रहा है. गांव के मोड़ पर मुर्गे की दुकान चलाने वाले संतोष निषाद और करण निषाद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद संतोष, करण, मनोज और पार्वती के साथ तीन अन्‍य आरोपियों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया.

क्या है पूरा मामला?
मृतक के भाई रोहित ने बताया कि आरोपियों से ऐसे ही छोटा-मोटा विवाद रहता था. उसने बताया कि वो बड़े भाई राहुल यादव के साथ बाजार से आ रहा था. इसी दौरान मोड़ पर 5-7 आरोपी बैठे थे. आरोपियों ने भाई राहुल पर चाकू से हमला कर दिया. उसने बचाने का प्रयास किया, तो उन लोगों ने उसे भी दौड़ा लिया. इसके बाद वो जान बचाने के लिए भागने लगा. इस दौरान उन लोगों ने उसके भाई को मार दिया. इस बीच गांव वालों के आने के बाद आरोपी भाग गए.

गोरखपुर के एसपी साउथ एके सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम राहुल यादव जुड़ापुर गांव में बाजार गया था. जहां उसके विरोधियों ने उसे चाकू मार दिया. उसे अस्‍पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर‍ दिया. मृतक राहुल के छोटे भाई रोहित की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ बेलीपार थाने में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है. नामजद आरोपियों में दो आरोपी मनोज निषाद और पार्वती साहनी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस, एसओजी और स्‍वाट के साथ सर्विलांस की टीमें लगातार दबिश दे रही है. अन्‍य आरोपियों को भी जल्‍द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:-

Irfan Solanki: सपा विधायक इरफान सोलंकी को दूसरी जेल में किया गया शिफ्ट, प्रशासन ने बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Embed widget