एक्सप्लोरर

यूपी के इस जिले में टूटा गर्मी का 19 साल का रिकॉर्ड, खतरे में जिंदगियां, IMD का अलर्ट

UP News: पूरे प्रदेश में गर्मी का कहर बढ़ते ही जा रहा है. गोरखपुर में 44 डिग्री तापमान पहुंच चुका है. जो कि मई माह का 19 साल का रिकॉर्ड टूट चुका है. वहीं 4 जून तक तापमान ऐसे ही रहने की संभावना है.

Gorakhpur News: पूरे भारत देश सहित यूपी में प्रचंड गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है. हीट वेव जहां जानलेवा साबित हो रही है, तो वहीं मौसम विज्ञानी और आपदा विशेषज्ञ के अलावा चिकित्सक भी लोगों को बचाने की सलाह दे रहे हैं. यूपी के गोरखपुर में भी अधिकतम तापमान ने मई माह में बीते 19 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बुधवार 29 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. जो सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक है. इसके पहले 31 मई 2005 को अधिकतम तापमान 44.1 डिसे रिकार्ड किया गया था.

गोरखपुर में मई माह में भीषण गर्मी और हीटवेव से सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है. मई माह में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. बुधवार को अधिकतम तापमान ने पिछले 19 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 29 मई को अधिकतम तापमान 44 डिसे और न्यूनतम तापमान 28 दिन से रिकॉर्ड किया गया. अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 डिसे अधिक है. 

क्या बोले मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडे
मौसम विज्ञानी कैलाश पांडे ने बताया कि गोरखपुर में 31 मई 2005 को इसके पहले तापमान 44.01 डिसे दर्ज किया गया था. बुधवार को तापमान ने 19 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने बताया कि अभी हीट वेव चलती रहेगी, हालांकि दो दिनों में बारिश होने की संभावना है. लेकिन ह्यूमिडिटी अधिक होने की वजह से गर्मी से राहत मिलती हुई नहीं दिखाई दे रही है. 29 मई को आद्रता (ह्यूमिडिटी) का अधिकतम स्तर 60 % दर्ज किया गया है.

4 जून तक अधिक रहेगा तापमान
गोरखपुर में 30 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29  डिग्री रहने की संभावना है. तो वहीं 31 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, 1 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री, 2 और 3 जून को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है. 4 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की संभावना है.

क्या बोले जिला आपदा विशेषज्ञ
गोरखपुर के जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया कि अधिकतम तापमान अपने रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है. हीट वेव के खतरे के लिए अलर्ट जारी किया गया है. जरूरी काम न हो तो अपने घर में रहे. बाहर निकलने वाले नौकरी पेशा लोग अपने शरीर को कपड़ों से ढककर  निकले. इसके साथ ही तरल पेय पदार्थ का सेवन करते रहे. 

ये भी पढ़ें: यूपी में जानलेवा गर्मी, अब तक 50 से ज्यादा की मौत, इन 10 शहरों में सबसे ज्यादा पारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget