एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: फ्लाइट में सिगरेट पीना यात्री को पड़ा महंगा, फायर अलार्म बजने पर क्रू मेंबर्स ने पकड़ा, केस दर्ज

Gorakhpur Police: गोरखपुर के कैंट सर्किल के सीओ योगेन्द्र सिंह ने बताया यात्री के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. फ्लाइट के क्रू मेंबर्स की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया.

Gorakhpur News: मुंबई से गोरखपुर (Gorakhpur) आ रही इंडिगो की फ्लाइट में सिगरेट का कश लगाना यात्री को महंगा पड़ गया. क्रू मेंबर्स ने उसे पकड़कर उसकी सिगरेट बुझाई और फ्लाइट के गोरखपुर लैंड करते ही एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारियों ने यात्री को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. गोरखपुर की कैंट पुलिस ने एयरलाइंस की सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए यात्री को गिरफ्तार कर लिया है. एयरपोर्ट पर तैनात पुलिसकर्मी और एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मियों को चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं कि यात्री लाइटर लेकर कैसे फ्लाइट में बैठ गया, 

गोरखपुर के लिए मुंबई से उड़ी इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट रोजाना दोपहर 3.35 बजे मुंबई से उड़ान भरकर शाम 6 बजे गोरखपुर पहुंचती है. गुरुवार को भी इस फ्लाइट ने मुंबई से अपने निर्धारित समय पर उड़ान भरी. गोरखपुर पहुंचने से कुछ देर पहले अचानक फ्लाइट में फायर अलार्म बजने लगा. अलार्म बजते ही फ्लाइट कैप्टन समेत सभी क्रू मेंबर अलर्ट हो गए.चलती फ्लाइट में चेकिंग शुरू की गई तो एक एक युवक टॉयलेट में सिगरेट पीते हुए पकड़ा गया. क्रू मेंबर्स ने उसे पकड़कर तत्काल सिगरेट बुझवाई. 

यात्री को पुलिस को सौंपा गया 
सिगरेट पी रहे यात्री ने बताया कि उसका नाम कृष्ण कुमार मिश्रा है. वो देवरिया के बरियापुर करौदी बाजार का रहने वाला है. एयरलाइंस के सुरक्षा अधिकारी सत्येंद्र ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया. गोरखपुर के कैंट सर्किल के सीओ योगेन्द्र सिंह ने बताया यात्री के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. फ्लाइट के क्रू मेंबर्स की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया. एयरपोर्ट पर तैनात पुलिसकर्मी और एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मियों को चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं. यात्री सिगरेट और उसे जलाने के लिए लाइटर लेकर कैसे फ्लाइट में बैठ गया, यह बेहद गंभीर विषय है.

यह भी पढ़ें:-

Kanpur News: कानपुर रेडीमेड मार्केट में आग से हुए नुकसान पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, योगी सरकार से की ये मांग 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget