एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: ससुराल वालों को बताया दरोगा, ट्रेनिंग के नाम पर लिए पैसे, अब फर्जी ID का खुलासा

UP News: गोरखपुर के रहने वाले एक युवक ने फर्जी दरोगा बनकर पहले अपने ससुराल वालों को ठगा. इसके बाद अपनी गाड़ी में पुलिस की पी-कैप रखकर घूमता था. चेकिंग के दौरान पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Gorakhpur News: पत्नी से किया वायदा, खाई हुई कसमें और उसे दिखाए झूठे ख्वाब न टूटें, इसके लिए पति बना फर्जी दरोगा. उसने ढाई साल तक पत्‍नी और ससुरालवालों को झांसा दिया. ट्रेनिंग से लेकर पोस्टिंग तक की कई झूठी कहानी सुनाई. लोगों पर वर्दी पहनकर धौंस भी जमाता. टोल-टैक्‍स नहीं देना पड़े, इसके लिए कार के डैशबोर्ड पर पुलिस की पी-कैप भी रखकर चलता. यही गलती उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दी और आरोपी को जेल की हवा खानी पड़ी. गोरखपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे फर्जी दरोगा बनकर धौंस दिखाने, फर्जी आई कार्ड और कार के साथ अरेस्ट कर लिया.  

 गोरखपुर के एसपी सिटी कृष्‍ण कुमार बिश्नोई ने शनिवार को घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि गोरखपुर के कैंट पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. झूठी शान-शौकत में पत्नी पूजा और ससुरालवालों को खुश करने के लिए खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम कदराई दुर्गेश कुमार पासी को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया. दुर्गेश की शादी साल 2021 में हुई थी. उसने अपने ससुरालवालों को वायदा किया था कि वो दरोगा बनकर दिखाएगा. साल 2022 में उसने पत्नी पूजा और ससुराल वालों को बताया कि वो दरोगा में भर्ती हो गया है और उसकी ट्रेनिंग सीतापुर में चल रही है. 

 चेकिंग के दौरान फर्जी दरोगा हुआ गिरफ्तार
गोरखपुर के एसपी सिटी कृष्‍ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि शनिवार को सुबह कैंट थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने चेकिंग में स्विफ्ट डिजायर के डेस्क बोर्ड पर पुलिस की पी-कैप रखी थी. उसे देखकर पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया. गाड़ी को चलाने वाला दुर्गेश कुमार पासी गोरखपुर के खजनी का रहने वाला है. इससे पूछताछ किया, तो उन्होंने बताया कि ये कैप उसी की है. वो फर्जी दारोगा है. पूछताछ में पता चला कि 2022 में उसने अपने परिवार के लोगों को बताया कि उसकी भर्ती दारोगा के रूप में हो गई है. उसकी पोस्टिंग सीतापुर में इनकी ट्रेनिंग हो रही है.

आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज
इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने चेकिंग के दौरान देखा कि एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के डैशबोर्ड पर पुलिस पर धौस जमाने के लिए पी-कैप रख कर युवक गाड़ी चला रहा था. चेकिंग के दौरान कैंट थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा व उपनिरीक्षक राकेश कुमार ने उसे रोका और पूछताछ की तो उसने बताया कि वो दरोगा है और हापुड़ में पोस्टेड है. जांच में वो फर्जी पाया गया. उसके पास से पुलिस की वर्दी, फर्जी आई कार्ड, एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद किया गया है. आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 170,419,420,467,468,471,474 के तहत केस दर्ज किया गया है.

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी गाड़ी के डेस्क बोर्ड पर पुलिस की पी-कैप रखकर टोल-टैक्‍स नहीं देना पड़े, इसके लिए धौंस जमाता रहे है. आम दिन में दारोगा होकर रौब दिखाने का काम करता था. इसे अरेस्‍ट कर जेल भेजा जा रहा है. इसके पास से स्विफ्ट डिजायर कार, यूपी पुलिस की आईडी और वर्दी बरामद की गई है. उन्होंने बताया कि आरोपी की शादी 2021 में हुई है. उसने अपनी पत्नी से वादा किया था कि वो दारोगा बनेगा. 2022 की परीक्षा इसने दी, लेकिन इसका सिलेक्शन नहीं हुआ. इसने अपने परिवार को बता दिया कि वो दारोगा बन गया है. उसके बाद से दारोगा बनकर धौंस दिखाता रहा है. 

ये भी पढ़ें: रामलला के सूर्य अभिषेक की तैयारी, दिल्ली और कनार्टक से लाए जा रहे फूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
Lucknow: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
लखनऊ: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
OP राजभर का अखिलेश पर तंज, PDA मतलब 'पीट देगा अल्पसंख्यक'
OP राजभर का अखिलेश पर तंज, PDA मतलब 'पीट देगा अल्पसंख्यक'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget