एक्सप्लोरर

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर के तिवारीपुर थाने में गोली लगने से दरोगा की मौत, पुलिस को इस बात की आशंका

UP Crime News: गोरखपुर के तिवारीपुर थाने में तैनात दारोगा हरेंद्र प्रताप सिंह को शनिवार की सुबह अपने घर में रहस्यमय स्थिति में गोली लग गई. हॉस्पिटल ले जाने पर उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर के तिवारीपुर थाने में तैनात दारोगा हरेंद्र प्रताप सिंह को शनिवार की सुबह अपने घर में रहस्यमय स्थिति में गोली लग गई. गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे पुलिसकर्मी और थानेदार जमीन पर खून से लथपथ पड़े दारोगा को मेडिकल कॉलेज ले गए. जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

2017 बैच के दारोगा 30 वर्षीय हरेंद्र प्रताप सिंह अयोध्या जिले के रहने वाले थे. एक साल से उनकी तैनाती तिवारीपुर थाने में बतौर सेकेंड अफसर थी. थाना परिसर में स्थित सरकारी आवास में ही हरेंद्र रहते थे. शनिवार की सुबह 6 बजे बजे थाने में तैनात पुलिसकर्मी घंटाघर से निकलने वाली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में ड्यूटी करने के लिए निकल रहे थे. इसी दौरान सरकारी आवास की तरफ गोली चलने की आवाज सुनाई दी. सिपाहियों के साथ थानेदार राजेन्द्र प्रताप सिंह पहुंचे तो दारोगा हरेंद्र प्रताप सिंह अपने आवास में फर्स पर खून से लथपथ पड़े थे. कमरे में ही उनकी सरकारी पिस्टल पड़ी थी.

मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

सरकारी जीप से ही अचेतावस्था में हरेंद्र को थानेदार मेडिकल कालेज ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी होते ही एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी सिटी सोनम कुमार फोर्स के साथ मेडिकल कालेज  पहुंच गए और थानेदार से घटना की जानकारी ली. प्रभारी निरीक्षक तिवारीपुर राजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि दारोगा को गोली कैसे लगी इसकी जांच चल रही है.

पारिवारिक विवाद में गोली मारने की चर्चा

थाने में तैनात पुलिसकर्मी चर्चा कर रहे थे कि पारिवारिक विवाद में दरोगा ने खुद को गोली मारी है. पिछले कई दिनों से हरेंद्र परेशान दिख रहे थे. हरेंद्र प्रताप सिंह के दाएं कनपटी के पास लगी गोली पार हो गई है, जिसकी वजह से हरेंद्र के खुदकुशी करने की बात कही जा रही है. जिस कमरे में घटना हुई है उसे सील कर दिया गया है. फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें :-

UP Politics: आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाए ये गंभीर आरोप

Amethi News: अमेठी में रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की मौत, कई अन्य घायल, जानें- पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget