एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: रेलवे में उत्कृष्ट सेवा देने वाले 57 कर्मचारी सम्मानित, पूर्वोत्तर रेलवे ने दिया खास सम्मान

Gorakhpur News: गोरखपुर में नॉर्थ ईस्ट रेलवे ने उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले 57 रेलकर्मियों को पुरस्कृत किया है. ये सम्मान पाकर रेलवेकर्मी काफ़ी खुश नज़र आए.

Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे ने विभिन्न विभाग के 57 रेलकर्मियों साल 2022-23 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया है. इस पुरस्कार को पूर्वोत्‍तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्‍या माथुर ने प्रदान किया, इस दौरान सभी रेलकर्मी काफ़ी खुश नज़र आए और पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.
 
पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में ट्रैक मेन्टेनर, तकनीशियन, स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, लिपिक संवर्ग, विभिन्न विभागों के निरीक्षक, विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों के सेक्शन इंजीनियर, चिकित्साकर्मी और अधिकारी सम्मिलित हैं. उनके समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवा से रेल की कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, उत्पादकता बढ़ी है. रेल दुर्घटना बचायी जा सकी हैं. तकनीकी सूझबूझ से आर्थिक स्वावलम्बन में बढ़ोत्तरी हुई है.
 
रेलवे कर्मचारियों को सम्मान
महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने अंतर मंडलीय सर्वांगीण कार्यकुशलता शील्ड सहित अंतर मंडलीय फ्यूल सेविंग, यांत्रिक (सवारी/माल डिब्बा), वाणिज्य, दूर संचार, सुरक्षा, भंडार, सौर ऊर्जा, नागरिक केन्द्रित सेवा एवं जनसम्पर्क कार्यकुशलता वाराणसी मंडल को प्रदान किया. लखनऊ मंडल को अंतर मंडलीय संरक्षा, लोको (परिचालन), इंजीनियरिंग, सिग्नल, चिकित्सा, राजभाषा कार्यकुशलता शील्ड प्रदान की गई. जबकि इज्जतनगर मंडल को अंतर मंडलीय परिचालन, विद्युत, लेखा, कार्मिक, कर्षण वितरण कार्यकुशलता शील्ड प्राप्त हुई. सर्वोत्तम व्यवस्था कार्यालय की शील्ड प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर कार्यालय, गोरखपुर को मिली.

इनके अलावा 39 अधिकारियों और कर्मचारियों को ’स्टार परफॉर्मर ऑफ द ईयर’ सम्मान प्रदान किया है. इस सम्मान से सम्मानित होने वालों में मंडलों एवं मुख्यालय के अधिकारी व कर्मचारी सम्मिलित हैं, जिन्होंने रेल परियोजनाओं को समय से पूरा करने, ट्रेन परिचालन, संरक्षा, सुरक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य सम्पादन किया.

पूर्वोत्तर रेवेन्यू का पुनर्विकास
महाप्रबंधक ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे अपने तीनों मंडलों-इज्जतनगर, वाराणसी और लखनऊ के 505 स्टेशनों के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित, संरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध करा रहा है. इस वर्ष पूर्वोत्तर रेलवे एक और ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना जब माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 7 जुलाई 2023 को गोरखपुर स्टेशन से 498 रुपए करोड़ की लागत से गोरखपुर जंक्‍शन रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास किया. पूर्वोत्तर रेलवे की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया. हम पूर्वोत्तर रेलवे की हर क्षेत्र में आधारभूत संरचना एवं कार्यप्रणाली का आधुनिकीकरण कर यात्रियों को बेहतर एवं द्रुतगामी सुविधा उपलब्ध कराने की ओर निरन्तर अग्रसर हैं.
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अगस्त  को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत स्टेशन योजना के अन्तर्गत पूर्वोत्तर रेलवे के 12 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया. इस रेलवे पर कुल 58 स्टेशनों को अमृत स्टेशन योजना के अन्तर्गत विकसित किया जा रहा है.

Bharat Jodo Nyay Yatra: 'ऐश्वर्या नाचती दिखेंगी, अमिताभ बच्चन करेंगे बल्ले-बल्ले..', राम मंदिर का जिक्र कर बोले राहुल गांधी, Video वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget