एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: गोरखपुर में हनी ट्रैप गैंग का खुलासा, किराये पर रूम दिलाकर महिला के साथ बनाते थे अश्लील वीडियो

UP News: गोरखपुर में पकड़ा गया यह गैंग पहले भी देवरिया जिले में इसी तरह के मामले में जेल जा चुका है. अब पुलिस इन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कर्रवाई करने की तैयारी कर रही है.

Gorakhpur Honey Trap Case: यूपी के गोरखपुर में पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी लोगों को हनी ट्रैप के जाल में फंसा कर कमरे में गैंग की महिला सदस्य के साथ उसके अश्‍लील वीडियो बनाने के बाद उसे लूट का शिकार बनाते थे. इसके बाद शिकार बने लोगों से रंगदारी भी वसूल करते रहे हैं. इस गैंग ने पहले भी इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई के साथ संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की तैयारी भी कर रही है. पुलिस ने इनके पास से लूट का मोबाइल और रुपये के साथ सोने की अंगूठी भी बरामद की है.

ऐसे देते थे घटना को अंजाम

गोरखपुर के एसपी सिटी कृष्‍ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस ऑफिस में घटना का खुलासा किया. गोरखपुर के कैंट थाने के इंस्पेक्टर शशि भूषण राय के नेतृत्व में पुलिस को इस गैंग के चारों सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली. इस गैंग के सदस्य किराए पर मकान की तलाश कर रहे लोगों को रूम पर लाने के बाद गैंग की सदस्य महिला के साथ जबरन निर्वस्त्र कर महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाकर रिकॉर्ड कर लेते रहे हैं. इसके बाद उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद जाल में फंसे लोगों को ब्‍लैकमेल कर रंगदारी में रुपये मांगते थे. आरोपी पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे. यह गैंग देवरिया जिले में इसी तरह की वारदात कर जेल जा चुका है.

व्यापारी को बनाया शिकार

एसपी सिटी कृष्‍ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि 23 फरवरी को गोरखपुर के सिंघडिया में किराए का मकान दिलाने के नाम पर गैंग के लीडर ने व्यापारी ओम प्रकाश नाम के युवक को जाल में फंसा लिया. आरोपी गैंग का लीडर देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र के पूर्वी पटेल नगर बरहज बकार के रहने वाले रामभरोसे तिवारी है. इसके बाद गैंग लीडर रामभरोस तिवारी उसे कैंट थाना क्षेत्र के सिंघडिया में कमरा दिखाने के बहाने ले गया. कमरे में गैंग की महिला सदस्य देवरिया के लार थाना क्षेत्र के पिपरा चौराहा बाबूसाहब का टोला की रहने वाली अंदर पहले से ही निर्वस्‍त्र बैठी थी.

रामभरोसे तिवारी ने पहले से ही अनीता को यहां पर कमरा दिलाकर रखा था. यहां पर जबरन ओमप्रकाश का कपड़ा उतरवा कर उसके गैंग के सदस्य ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया. इस गिरोह का अन्य सदस्य देवरिया के कोतवाली थाना क्षेत्र के अबुबकर नगर का और दूसरा कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के भोकरिया कुशमाहा टोला का रहने वाला है. इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित व्यापारी के 50 हजार रुपये की अंगूठी और एटीएम कार्ड लूट लिया.

गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

गोरखपुर के एसपी सिटी कृष्‍ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि गोरखपुर की कैंट पुलिस को एक ऐसे गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, जो लोगों को हनी ट्रैप के जाल में फंसाकर लूट और रंगदारी मांगता रहा है. उन्‍होंने बताया कि ये गैंग पहले भी देवरिया जिले में इसी तरह के मामले में जेल जा चुका है. यह गैंग लोगों को हनीट्रैप के जाल में फांसकर महिला के साथ बंद कमरे में अश्लील वीडियो बनाकर उन्‍हें लूटता था. इसके बाद उनसे रुपये की डिमांड करके रंगदारी भी मांगता था.

आरोपियों के पास से 50 हजार रुपये कीमत की सोने की अंगूठी, अश्‍लील क्लिप और एटीएम से निकाले गए 11 हजार रुपये बरामद हुए हैं. इसके साथ ही आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं, जिसमें अश्‍लील वीडियो भी मिले हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 386 और 504 के तहत कार्रवाई की है. इस तरह की वारदात को लगातार अंजाम देने की वजह से इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और अपराध से अर्जित संपत्ति भी जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: UP Politics: 'मिट्टी में मिला दूंगा' वाले बयान पर भड़के सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, सीएम योगी के लिए कही ये बात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget