एक्सप्लोरर

गोरखपुर में हाई सिक्‍योरिटी नंबर प्‍लेट फर्जीवाड़े का खुलासा, गैंग का सरगना गिरफ्तार

UP News:  गोरखपुर की कोतवाली पुलिस ने अलीनगर की एक दुकान पर छापा मारकर फर्जी हाई सिक्‍योरिटी नंबर प्‍लेट बनाने वाले गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया है. वो 6 माह से इस गोरखधंधे में लिप्‍त रहा है.

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर की पुलिस ने हाई सिक्‍योरिटी नंबर प्‍लेट का फर्जीवाड़ा करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वो व्हाट्सएप से नंबर राजस्‍थान में भेजता रहा है. वहां से एक सप्‍ताह के अंदर नंबर प्‍लेट बनकर कुरियर के माध्‍यम से उसके पास पहुंच जाती रही है. पुलिस ने कार्यदायी संस्‍था के पास पहुंची एक शख्‍स की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि राजस्‍थान (Rajasthan) से पूरे देश में हाई सिक्‍योरिटी नंबर प्‍लेट के फर्जीवाड़ा का खेल चल रहा है.

एसपी सिटी कृष्‍ण कुमार बिश्‍नोई ने बताया कि कोतवाली थानाक्षेत्र के अलीनगर की एक दुकान पर गुरुवार को छापा मारकर पुलिस ने फर्जी हाई सिक्‍योरिटी नंबर प्‍लेट बनाने वाले गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया है. गोरखपुर का रहने वाला वाट्सएप पर गाडि़यों का नंबर भेजकर राजस्‍थान से नंबर प्‍लेट बनवाकर मंगाता रहा है. लखनऊ की रोसमेर्टा सेफ्टी सिस्‍टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास यूपी में हाई सिक्‍योरिटी नंबर प्‍लेट बनाने का कांट्रेक्‍ट है. कंपनी के पास कई दिनों से गोरखपुर से फर्जी नंबर प्‍लेट की शिकायत आ रही थी.

फर्जी नंबर प्लेट बनाने वाला समान बरामद
शिकायतकर्ता के माध्‍यम से कंपनी ने गोरखपुर के अलीनगर में नंबर प्‍लेट बनाने वाली दुकान के बारे में जानकारी हासिल की. इसके बाद कंपनी के रीजनल हेड मोहम्‍मद सारिक ने कोतवाली थाने में तहरीर दी कि अलीनगर की एक दुकान पर फर्जी नंबर प्‍लेट बनाने की शिकायत की. गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर फर्जी नंबर प्‍लेट के साथ गोरखपुर के गोरखनाथ थानाक्षेत्र के रसूलपुर के रहने वाले एहसान अली को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से फर्जी हाई सिक्‍योरिटी नंबर प्‍लेट लगाने वाले उपकरण भी पुलिस ने बरामद किए हैं.

एहसान ने पुलिस को बताया कि वो राजस्‍थान में एक शख्‍स के वाट्सएप नंबर पर गाडि़यों का नंबर भेजता था. पांच से सात दिन में कुरियर के माध्‍यम से नंबर प्‍लेट बनकर आ जाती थी. वो एक हजार रुपए से लेकर 15 सौ रुपए तक लेकर नंबर प्‍लेट बनाता रहा है. वो छह माह से इस गोरखधंधे में लिप्‍त रहा है. उसने पुलिस की पूछताछ में बताया कि राजस्‍थान से पूरे देश में हाई सिक्‍योरिटी नंबर प्‍लेट का फर्जीवाड़ा चल रहा है. पुलिस इस अवैध धंधे में लिप्‍त अन्‍य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है. राजस्‍थान पुलिस की मदद से मुख्‍य आरोपी को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है.

ये भी पढ़ें: अलीगढ़: कर्ज से परेशान पति ने अपनी बेटी का सौदा किया, CCTV से हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mau News: शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, सैकड़ों घरों की बत्ती गुल, इलाके में छाया अंधेरा
मऊ में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, सैकड़ों घरों की बत्ती गुल, इलाके में छाया अंधेरा
Noida News: कमर्शियल गैस की भारी किल्लत से 40% फैक्ट्री बंद! बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही डिलीवरी
नोएडा: कमर्शियल गैस की भारी किल्लत से 40% फैक्ट्री बंद! बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही डिलीवरी
Udham Singh Nagar: रुद्रपुर के फाइव स्टार होटल में बिजनेस पार्टनर के साथ आई महिला की संदिग्ध मौत, कमरे में पड़ा मिला शव
रुद्रपुर के फाइव स्टार होटल में बिजनेस पार्टनर के साथ आई महिला की संदिग्ध मौत, कमरे में पड़ा मिला शव
Moradabad News: 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला शार्प शूटर आशु उर्फ मोंटी एनकाउंटर में ढेर, हत्या समेत दर्जनों मुकदमे थे दर्ज
मुरादाबाद में 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला शार्प शूटर एनकाउंटर में ढेर, हत्या समेत दर्जनों मुकदमे थे दर्ज

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: अमेरिका-इजरायल हमले में ईरान के पूर्व विदेश मंत्री गंभीर रूप से घायल, पत्नी की मौत
Live: US-इजरायल हमले में ईरान के पूर्व विदेश मंत्री गंभीर रूप से घायल, पत्नी की मौत
अवध ओझा ने राहुल गांधी को दी 2 खास सलाह, कहा- 'वो अच्छे नेता बन रहे हैं लेकिन...'
अवध ओझा ने राहुल गांधी को दी 2 खास सलाह, कहा- 'वो अच्छे नेता बन रहे हैं लेकिन...'
इंडोनेशिया में तगड़े भूकंप के बाद सुनामी, कई घर और इमारतें जमींदोज, 1 महिला की मौत
इंडोनेशिया में तगड़े भूकंप के बाद सुनामी, कई घर और इमारतें जमींदोज, 1 महिला की मौत
IPL 2026 TEAM RANKINGS: सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, नंबर 1 पर ये टीम, 5 'फिसड्डी' टीम को भी जानिए
IPL 2026 TEAM RANKINGS: सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, नंबर 1 पर ये टीम, 5 'फिसड्डी' टीम को भी जानिए
'नागिन 7' पर जल्द लगने वाला है ताला, एकता कपूर के शो को लेकर ये अपडेट आया सामने
'नागिन 7' पर जल्द लगने वाला है ताला, एकता कपूर के शो को लेकर ये अपडेट आया सामने
West Bengal Election 2026: बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान, किसकी बन सकती है सरकार
बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान
तपती धूप में भी लहलहा रही है ये 'विदेशी लाल फसल', कम पानी में किसानों की चांदी ही चांदी
तपती धूप में भी लहलहा रही है ये 'विदेशी लाल फसल', कम पानी में किसानों की चांदी ही चांदी
Sleeping Habits: 7–8 घंटे की नींद क्यों होती है जरूरी? एक्सपर्ट्स से जानिए सेहत पर इसका असर
7–8 घंटे की नींद क्यों होती है जरूरी? एक्सपर्ट्स से जानिए सेहत पर इसका असर
Embed widget