एक्सप्लोरर

बुलडोजर पर निकली बारात, ससुरालियों ने दिया BJP की हार का ताना तो दूल्हे ने उठाया अनोखा कदम

Gorakhpur News: दूल्हे ने ससुराल वालों को जवाब देने के लिए अपनी बारात के लिए किसी महंगी एयर कंडीशनर कार को नहीं बल्कि एक बुलडोजर को चुना और नाचते हुए ढोल के साथ बारात निकाली.

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में उस वक्त लोग हैरानी में पड़ गए जब उन्होंने बुलडोजर पर दूल्हे को सवार देखा. दूल्हा पूरे बैंड बाजे के साथ बुलडोजर पर नाचते गाते हुए अपनी बारात लेकर आ रहा था. जिसके बाद ये अनोखी शादी चर्चा में आ गई. इस अनोखी बारात को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ लग गई. इसके बाद तो लोगों ने भी बारात पर फूल बरसाए. 

गोरखपुर के रजनी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत उनवल के रहने वाले मेहिन वर्मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जबरा फैन हैं. उनके बेटे कृष्णा वर्मा की संतकबीरनगर के  खलीलाबाद में शादी तय हुई थी. तिलक के दौरान ससुरालवालों की तरफ से किसी ने मज़ाक़िया अंदाज में कमेंट कर दिया कि संतकबीरनगर जहां संभल के आना यहां से बाबा जी (योगी आदित्यनाथ) की पार्टी हार गई. 

ससुराल वालों के ताने का दिया जवाब
ससुरालवालों की इस बात का करारा जवाब देने के लिए कृष्णा वर्मा ने ये अनोखा कदम उठाया. दूल्हे ने कहा कि बाबा जी तो हमारे उनवल की आन-बान-शान हैं. इसके बाद उन्होंने अपनी बारात के लिए किसी महंगी एयर कंडीशनर कार को नहीं बल्कि एक बुलडोजर को चुना. 9 जुलाई को जब बारात निकली तो वो दूल्हा बनकर कार की जगह बुलडोजर में सवार हो गया. 

परिवार के लोगों ने और संबंधियों ने भी उसे समझाया कि अगर उसने ऐसा किया तो वो मजाक का पात्र बन जाएगा लेकिन कृष्णा ने किसी की बात नहीं मानी और जिद पर अड़ गए कि अब तो संतकबीरनगर अगर बारात जाएगी तो बुलडोजर पर ही जाएगी. आखिरकार जब बुलडोजर पर बारात निकली और परछावन शुरू हुआ तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. 

Noida Crime News: दोस्त के साथ नाबालिग प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने की पिटाई, एक की मौत

बुलडोजर पर निकली बारात
कृष्णा ने गांव के ही एक शख़्स से बुलडोजर को किराए पर लिया और उसे दूल्हे के हिसाब से तैयार कराया गया. इसके बाद तो परिवार के लोगों ने भी बारात पर फूल बरसाए. डीजे की धुन पर दूल्हे राजा शान से बारात लेकर निकला. इस दौरान गाना भी बज रहा था कि 'जब चांप के बाबा चलेला बाबा का बुलडोज़र...' इसके बाद अब ये अनोखी बारात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी में 4 दिन से लापता महिला का शव मिला, जबरन ले गए थे नंद-नंदोई
अमेठी में 4 दिन से लापता महिला का शव मिला, जबरन ले गए थे नंद-नंदोई
उत्तराखंड सरकार ला सकती है नई EV नीति, इन वाहनों पर मिलेगी सब्सिडी
उत्तराखंड सरकार ला सकती है नई EV नीति, इन वाहनों पर मिलेगी सब्सिडी
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने को लेकर विवाद, DM-SP ने दी अहम जानकारी
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने को लेकर विवाद, DM-SP ने दी अहम जानकारी
'पंडित के कहने पर मनहूस कहते थे ससुरालवाले', नवविवाहिता की मौत पर बोली मां
'पंडित के कहने पर मनहूस कहते थे ससुरालवाले', नवविवाहिता की मौत पर बोली मां

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget