एक्सप्लोरर

पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने सीएम योगी के जनता दरबार में लगाई गुहार, माता-पिता को जेल से रिहा कराने को कहा

Gorakhpur News: पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने गोरखपुर में सीएम योगी के जनता दरबार में अर्जी लगाई है कि उनके पिता पूर्व विधायक अमर मणि त्रिपाठी और मां मधु मणि त्रिपाठी को जेल से रिहा किया जाए.

Gorakhpur News: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यना‍थ (Yogi Adityanath) के जनता दरबार में नौतनवां के पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी (Aman Mani Tripathi) ने अर्जी लगाई है. उन्‍होंने सीएम से मांग की है कि उनके पिता पूर्व विधायक अमर मणि त्रिपाठी (Amar Mani Tripathi) और मां मधु मणि त्रिपाठी (Madhu Mani Tripathi) को जेल से रिहा किया जाए. उन्‍होंने पत्र में लिखा है कि उनके माता-पिता ने 18 साल की सजा पूरी कर ली है. उन्‍होंने कहा है कि आजीवन कारावास की सजा से दंडित माता-पिता की संपूर्ण रिहाई की जाए.

सीएम योगी के जनता दरबार में गुहार

सीएम योगी को लिखे पत्र में लिखा गया है कि अमर मणि त्रिपाठी पुत्र श्रीकृष्‍ण मणि त्रिपाठी और पत्नी मधु मणि त्रिपाठी हुमायूंपुर दक्षिणी के रहने वाले हैं. देहरादून उत्‍तरांचल सत्र न्‍यायलय ने उन्‍हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. घटना यहां की होने की वजह से पिछले कई सालों से यूपी में क्षमा याचना के लिए प्रार्थना पत्र लंबित रहा है. आप द्वारा विचार के लिए कानूनी राय महाधिवक्‍ता उत्‍तर प्रदेश से मांगी गई, जिसमें महाधिवक्ता ने उत्‍तर प्रदेश का क्षेत्राधिकार नहीं होने की राय दी. आप द्वारा उत्‍तराखंड सरकार को अपनी संस्‍तुतियों के साथ भेज दिया था कि इस मामले का अविलंब निस्तारण करें.

Lakhimpur Kheri Case के गवाह दिलबाग सिंह ने खुद पर करवाया था हमला? पुलिस ने जांच के बाद कही बड़ी बात

पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने की मांग

अमनमणि ने आगे पत्र में लिखा है कि 2018 से अभी तक ये विषय निर्णित नहीं हो सका है, लेकिन सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने मई 2022 में यह निर्णय कर दिया कि किसी केस में जिसमें सजा हुई हो, यदि सरकार चाहे, तो उसका मुक्तिकरण करे, तो वह घटना के स्‍थान के ही राज्‍य की परिधि निर्धारित कर दी. जिसमें आप द्वारा अग्रसारित किया गया प्रार्थनापत्र आदेश सहित उत्तराखंड सरकार को 2018 में कार्यक्षेत्र परिवर्तित हो गया. पुनः यूपी सरकार के क्षेत्र में ये विषय आ गया. अमनमणि ने पत्र में लिखा है कि अतः आप श्रीमान जी से निवेदन है कि आप द्वारा स्‍थाई मुक्तिकरण की प्रक्रिया जो निर्धारित की गई है उसके अनुसार 18 वर्ष की सजा भुगत चुके अमरमणि त्रिपाठी और मधु मणि त्रिपाठी को मुक्‍त करने का आदेश देने की कृपा करें.

अमनमणि ने बताया कि सरकार द्वारा कुशल आचरण वाले कैदियों की सजा माफ की जा रही है. उनके पिता और माता दोनों अब तक 18 साल की सजा काट चुके हैं. ऐसे में उनकी क्षमा याचना का पत्र लंबे समय से विचाराधीन चल रहा है. पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि अगर आप आदेश दे देंगे, तो उनके माता-पिता की सजा माफ कर उन्हें रिहा कर दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- 

Kanpur Violence: हिंसा को लेकर योगी सरकार पर भड़का विपक्ष, जानें- अखिलेश यादव और मायावती ने क्या दी प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget