एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: यूपी के नए संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के सामने क्या हैं चुनौतियां? बीजेपी MLC धमेंद्र सिंह का जवाब

सुनील बंसल का कार्यकाल और नए संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के सामने क्या-क्या चुनौतियां हैं. इन सब मुद्दों पर एबीपी गंगा से बीजेपी एमएलसी और गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने बात की.

Gorakhpur News: सुनील बंसल की जगह धर्मपाल सिंह को उत्तर प्रदेश में बीजेपी संगठन महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्रदेश संगठन महामंत्री के पद पर रहते हुए सुनील बंसल ने बीजेपी को उत्तर प्रदेश में सत्ता के शिखर पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. अब बीजेपी ने सुनील बंसल की जगह धर्मपाल सिंह को प्रदेश संगठन महामंत्री का दायित्व सौंपा है. सुनील बंसल का कार्यकाल कैसा रहा और उत्तर प्रदेश के नए संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के सामने क्या-क्या चुनौतियां हैं. इन सब मुद्दों पर एबीपी गंगा ने बीजेपी एमएलसी और गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह से बात की.

सुनील बंसल और धर्मपाल पर आई प्रतिक्रिया

डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि 2014 के पहले जब सुनील बंसल उत्तर प्रदेश में आए थे, यूपी से बीजेपी की लोकसभा में 10 सीटें हुआ करती थीं. देश में यूपीए की सरकार थी और भ्रष्टाचार चरम पर था. सुनील बंसल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री के रूप में काम कर रहे थे. यूथ अगेंस्ट करप्शन के नेशनल कन्वीनर के रूप में उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में अग्रणी भूमिका निभाई थी. उसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में अमित शाह का सहयोगी बनकर उत्तर प्रदेश आए थे.

उनके सामने उस समय बहुत सारी चुनौतियां थी. 2014 में मोदी की अगुवाई में बीजेपी की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनी. उसके बाद पंचायत चुनाव, नगर निकाय चुनाव, 2017 का विधानसभा चुनाव, 2019 का लोकसभा चुनाव या 2022 का विधानसभा चुनाव में बीजेपी का विजय अभियान लगातार जारी रहा है. सुनील बंसल ने बखूबी कुशल संगठनकर्ता के नाते जिम्मेदारी निभाई. उत्तर प्रदेश के अंदर अलग-अलग पॉकेट थे. उन्होंने सभी पॉकेट को समाप्त कर संगठन की कार्य पद्धति के अनुसार कार्यालय और संगठन ओरिएंटेड पार्टी को चलाने का काम किया.

UP Transfer News: यूपी में अब सीएम की मंजूरी के बिना नहीं होंगे तबादले, मंत्रियों को लेनी होगी इजाजत

बीजेपी को और मजबूती प्रदान करेंगे-डॉ धर्मेंद्र

निश्चित रूप से उनका कार्यकाल बीजेपी के लिए स्वर्णिम रहा है. विश्वास है कि बंसल राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में देश भर में बीजेपी को और मजबूती प्रदान करते रहेंगे. डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि धर्मपाल जी के लिए उत्तर प्रदेश कोई अनजाना प्रदेश नहीं है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे संगठन में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मंत्री के रूप में कार्य किया है. उत्तर प्रदेश के हर जिले और कार्यकर्ताओं के बारे में बहुत ही नजदीकी से जानते हैं. बीजेपी में संगठन महामंत्री रहते झारखंड की चुनौतियों को उन्होंने बहुत ही कुशलता के साथ हल किया है. विश्वास है कि उत्तर प्रदेश में भी धर्मपाल बीजेपी को और मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे.

 

उत्तर प्रदेश कोई अनजाना नहीं है. उत्तर प्रदेश और उत्तरांचल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में काम किया है. उत्तर प्रदेश के हर जिले और कार्यकर्ताओं को बहुत बारीकी जानते हैं. संगठन महामंत्री के नाते झारखंड में बीजेपी की चुनौतियों को बहुत ही कुशलता के साथ हल किया है. उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश में भी बीजेपी को और मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे.

Farmers Protest: लखीमपुर खीरी में गुरुवार से किसानों का 75 घंटे का धरना, राकेश टिकैत भी होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिथौरागढ़ में CM धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, उत्साह के साथ जनता ने किया स्वागत
पिथौरागढ़ में CM धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, उत्साह के साथ जनता ने किया स्वागत
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
सपा-कांग्रेस की सीट शेयरिंग के बीच ओपी राजभर ने खेला बड़ा खेल, बढ़ी BJP की मुश्किल!
सपा-कांग्रेस की सीट शेयरिंग के बीच ओपी राजभर ने खेला बड़ा खेल, बढ़ी BJP की मुश्किल!
CM धामी आदि कैलाश परिक्रमा रन- 2.0 में हुए शामिल, 100 माइल्स अल्ट्रा रन का किया ऐलान
CM धामी आदि कैलाश परिक्रमा रन- 2.0 में हुए शामिल, 100 माइल्स अल्ट्रा रन का किया ऐलान

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget