एक्सप्लोरर

गोरखपुर: वैश्विक महामारी कोरोना ने बजाई खतरे की घंटी, सड़क पर निकले एडीजी और एसएसपी, काटा चालान

यूपी के गोरखपुर में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है. गोरखपुर के एडीजी जोन अखिल कुमार और एसएसपी दिनेश कुमार पी ने दिन और रात दोनों समय सड़क और बाजार में लोगों को दो गज की दूरी और मास्‍क जरूरी का संदेश देने के लिए कमान संभाल ली है.

गोरखपुर: वैश्विक महामारी कोरोना ने हाहाकार मचाना शुरू कर दिया है. तेजी से बढ़ रहे पॉजिटिव केस और मौत के आंकड़ों ने सरकार को भी चिंता में डाल दिया है. यही वजह है कि मास्‍क और दो गज दूरी की अनिवार्यता का पालन सड़क और बाजारों में कराने के लिए आलाधिकारियों ने एक बार फिर मोर्चा संभाल लिया है. दिन-रात अधिकारी सड़क पर भ्रमण कर लोगों को मास्‍क और दो गज की दूरी बनाने की अपील कर रहे हैं. माइक और लाउडस्‍पीकर के सहारे लोगों से अपील की जा रही है कि वे सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करें. इसके साथ ही मास्‍क भी लगाएं. मास्‍क नहीं लगाने वालों का चालान भी किया जा रहा है.

अधिकारियों ने संभाला मोर्चा गोरखपुर में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है. 137-177-199 तीन दिन के कोरोना पॉजिटिव आंकड़ों ने ये साबित कर दिया है कि संक्रमण तेजी से फैल रहा है. बीते 24 घंटे में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गोरखपुर समेत आसपास के जिलों के कुल चार लोगों की मौत हुई है. यही वजह है कि गोरखपुर के एडीजी जोन अखिल कुमार और एसएसपी दिनेश कुमार पी ने दिन और रात दोनों समय सड़क और बाजार में लोगों को दो गज की दूरी और मास्‍क जरूरी का संदेश देने के लिए कमान संभाल ली है.

मास्‍क पहनने की अपील एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार जहां दिन और रात दोनों समय सड़क पर लोगों को निकलने में एहतियात बरतने की अपील कर रहे हैं. तो वहीं दूसरी ओर एसएसपी दिनेश कुमार पी भी सड़क पर देर रात लोगों को जागरूक करने के लिए निकलकर मास्‍क पहनने और सोशल डिस्‍टेंसिंग मेंटेन करने की अपील करते नजर आ रहे हैं. उन्‍होंने शहर के गोलघर, शास्‍त्री चौक, अंबेडकर चौक, बेतियाहाता, पार्क रोड, सिविल लाइन्‍स, विजय चौक, सिनेमा रोड और बाजारों में लोगों से सोशल डिस्‍टेंसिंग के साथ मास्‍क पहनने की अपील की.

गोरखपुर: वैश्विक महामारी कोरोना ने बजाई खतरे की घंटी, सड़क पर निकले एडीजी और एसएसपी, काटा चालान

कोरोना प्रोटोकाल का करें पालन एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार ने कहा कि कोविड के मामलों में हाल में तेजी आई है. इसे देखते हुए सभी लोगों को फिर से सावधान किया जा रहा है. सोशल डिस्‍टेंसिंग और मास्‍क की अनिवार्यता के बारे में बताया जा रहा है. लोगों की लापरवाही की वजह से कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे लोगों से सचेत रहने की अपील की जा रही है. जो लोग लापरवाही बरत रहे हैं उनका चालान भी किया जा रहा है. जो भी लापरवाही बरतेगा, उसके ख‍िलाफ कार्रवाई की जाएगी. वे आमजन मानस से अपील करते हैं कि कोविड-19 के नियमों का पालन करें. 500 रुपए तक का जुर्माना लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

UP Corona Update: यूपी में कोरोना से 39 और लोगों की मौत, करीब साढ़े आठ हजार नए मामले आए सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
Varanasi News: वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार
वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget