एक्सप्लोरर

UP News: अब पढ़ाई के दौरान ही करियर का रास्ता चुन सकेंगे युवा, सीएम योगी ने बताया सरकार का प्लान

गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टैबलेट और स्मार्टफोन के जरिये युवा पढ़ाई के दौरान ही अपने करियर का रास्ता चुन सकेंगे. इसके लिए सरकार ने खास योजना बनाई है.

UP Assembly Election 2022: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में एक करोड़ विद्यार्थियों को मुफ्त दिए जा रहे टैबलेट और स्मार्टफोन में डिजिटल एक्सेस और विश्व स्तरीय शानदार कंटेंट की सुविधा भी मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है. इसके साथ ही इन टैबलेट और स्मार्ट फोन में केंद्र और प्रदेश सरकार की रोजगारपरक योजनाओं की संपूर्ण जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होगी. देश में आबादी के लिहाज से सबसे बड़े राज्य के युवा अब स्मार्ट बनेंगे. सरकार युवाओं की पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऐसे इंतजाम सुनिश्चित कर रही है, जिससे उन्हें बाहर जाने की नौबत न आए.

 सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर के भरोहिया विकासखंड में राष्ट्र संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया. इसके बाद उन्‍होंने विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए. जनपद को 68 करोड़ रुपये की लागत वाली 20 विकास परियोजनाओं की सौगात देने के अवसर पर वे जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने 50.48 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण 15 परियोजनाओं का लोकार्पण और 17.31 करोड़ रुपये की लागत वाली पांच परियोजनाओं का शिलान्यास किया. सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने इस दौरान प्रदेश के पहले स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट का शिलान्यास भी किया. लोकार्पण और शिलान्यास समारोह के दौरान एक हजार विद्यार्थियों में टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण भी हुआ, जिनमें से 22 विद्यार्थियों को मंच पर मुख्यमंत्री के हाथों टैबलेट और स्मार्टफोन प्राप्त हुआ.

युवाओं की पढ़ाई को लेकर कही ये बात

सीएम योगी ने कहा कि टैबलेट और स्मार्टफोन के जरिये युवा पढ़ाई के दौरान ही अपने करियर का रास्ता चुन सकेंगे. इसके लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप योजना, स्टैंडअप योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना को भी टेबलेट और स्मार्टफोन से जोड़ा जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की तरफ से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 10 हजार युवाओं को मुफ्त टैबलेट-स्मार्ट फोन देकर उन्हें निशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. उन्होंने कहा कि पूर्व में कोरोनाकाल के दौरान कोटा (राजस्थान) में फंसे प्रदेश के 15 हजार युवाओं को वहां के कांग्रेस सरकार के असहयोग के बावजूद पांच सौ बसों को भेजकर सुरक्षित वापस उनके घर पहुंचाया गया.

सीएम ने कहा कि प्रदेश में ही नि:शुल्क अभ्युदय कोचिंग की व्यवस्था हो जाने से अब यहां के युवाओं को बाहर जाने की नौबत नहीं आएगी. अभ्युदय कोचिंग ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में उपलब्ध कराई जा रही है. बेहतर पाठ्यक्रम के साथ ही आईएस, आईपीएस, पीसीएस, पीपीएस अधिकारियों, डॉक्टर-प्रोफेसर आदि को इससे जोड़ा जा रहा है. ज्ञान असीमित होता है, इसकी कोई सीमा नहीं होती. जितना अर्जित हो सके इसे उतना अर्जित करना चाहिए. उन्होंने कहा कि युवा खुद को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करें क्योंकि शॉर्टकट से स्थाई सफलता नहीं मिलती. स्थाई सफलता के लिए परिश्रम से ईमानदारी पूर्वक प्रयास करना होगा. सीएम ने कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

सीएम ने किया ये बड़ा दावा

सीएम ने दावा किया कि पौने पांच वर्ष के कार्यकाल में सरकार ने 4.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है, 1.61 करोड़ को अन्य रोजगार तथा 60 लाख को स्वतः रोजगार से जोड़ा गया है. इतने बड़े पैमाने पर युवाओं का सेवायोजन पहले कभी नहीं हुआ था. यह इस बात का भी प्रमाण है कि सोच ईमानदार हो तो काम भी दमदार दिखता है. समारोह के दौरान सीएम योगी ने विद्यार्थियों को कोविड वैक्सीन लगवाने को प्रेरित किया. कहा कि 15 वर्ष से अधिक उम्र के विद्यार्थी वैक्सीन जरूर लगवा लें. कोरोना के खिलाफ लड़ाई को जीतना है तो इसमें सभी को सहभागी बनना होगा. सीएम ने कहा कि थर्ड वेव खतरनाक नहीं है लेकिन सावधानी व सतर्कता आवश्यक है. जिन लोगों को पहले से गंभीर बीमारी हो तो वह बीमारी को छिपाकर "आ बैल मुझे मार" वाली स्थिति न बनाएं. बीमारी से भागें या घबराएं नहीं बल्कि सतर्कता बढ़ाएं.

इन प्रमुख प‌रियोजनाओं की सीएम योगी ने दी सौगात

  • कसिहार-सेमरा मानिकचक संपर्क मार्ग पर राप्ती नदी के लिए चंदा घाट पुल का लोकार्पण, लागत 35.26 करोड़ रुपये
  • जिला सूचना कार्यालय भवन/ सूचना संकुल का लोकार्पण, लागत 3.05 करोड़ रुपये
  • सहजनवां में स्थित कबीर धूनी/ गोरख तलैया के सुंदरीकरण कार्यों का लोकार्पण, लागत 4.10 करोड़ रुपये
  • जिला जेल में 120 बंदियों के लिए बैरक का लोकार्पण, लागत 1.80 करोड़ रुपये
  • सहजनवा में बनने वाले प्रदेश के पहले स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट का शिलान्यास, लागत16.29 करोड़ रुपये

ये भी पढ़ें-

PM Modi Security Breach: पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, जानें- क्या कहा?

Assembly Election 2022: 24 से 48 घंटों में हो सकता है यूपी, पंजाब और उत्तराखंड राज्यों के विधानसभा का चुनाव का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक 'प्रधान' हटाकर, आपने 'प्रधानमंत्री' बचा लिया
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक 'प्रधान' हटाकर, आपने 'प्रधानमंत्री' बचा लिया
महोबा में बीज वितरण में बड़ा खेल! किसानों ने काटा हंगामा
महोबा में बीज वितरण में बड़ा खेल! किसानों ने काटा हंगामा
रिजीजू को याद आई इमरजेंसी तो अखिलेश बोले- आज भी वैसे हालात, उस, वक्त बदलाव...
रिजीजू को याद आई इमरजेंसी तो अखिलेश बोले- आज भी वैसे हालात, उस, वक्त बदलाव...

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget