एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: रवि किशन के समर्थन के लिए सीएम योगी का रोड शो, शंखनाद से शुभारंभ और संबोधन से होगा समापन

UP Election News: सीएम योगी आदित्यनाथ 29 मई बुधवार को बीजेपी प्रत्याशी रवि किशन के पक्ष में रोड शो करेंगे. रोड शो का शुभारंभ 51 लोगों के शंखानाद से शुरु होकर सीएम योगी के संबोधन से खत्म होगा.

Lok Sabha ELection 2024: यूपी के गोरखपुर में भाजपा प्रत्याशी रवि किशन को बड़ी जीत दिलाने के लिए भाजपा के सभी संगठनों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है. प्रचार थमने के एक दिन पहले यानी बुधवार 29 मई को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ रोड शो करके रवि किशन की जीत के लिए गोरखपुर की जनता के बीच आएंगे. शंखनाद के साथ उनके रोड शो का शुभारंभ होगा. तो वहीं उनके संबोधन से इसका समापन होगा. रोड शो शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगा, जहां गोरखपुर की जनता इसका स्‍वागत करेगी. रोड शो में पूर्व में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आने की संभावना रही है. 

सीएम योगी आदित्यनाथ इस रोड शो में गोरखपुर के सांसद और दूसरी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे रवि किशन के लिए वोट अपील करेंगे. उनके रोड शो को भव्य बनाने के लिए मंगलवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्‍यक्ष सहजानंद राय ने मंडल अध्यक्ष और पार्षदों के साथ बैठक कर रोड शो को सफल बनाने की रणनीति तैयार की है. गोरखपुर लोकसभा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर हुई. भाजपा की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बुधवार 29 मई शाम 4 बजे गोरखपुर के टाउनहाल से शुरू होने वाले रोड शो की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया. 

51 लोगों के शंखनाद से शुरु होगा रोड शो 
टाउनहाल से रोड शो का शुभारंभ 51 लोगों के शंखनाद से होगा. इसका समापन विजय चौक पर आयोजित सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन से होगा. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि इस बार रोड शो में सबसे बेहतर प्रदर्शन करके रिकार्ड बनाना है. इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के पार्षद भी अपनी ताकत झोंकना चाहिए. गोरखपुर के रोड शो को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इसका संदेश गोरखपुर के अलावा अन्य लोकसभा क्षेत्रों में भी जाना चाहिए. 

3 किमी लंबे रोड शो में 41 स्थानों पर होगा स्वागत
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बुधवार को होने वाले रोड शो लेकर भाजपा के महानगर कार्यालय पर बैठक हुई. यहां पर रोड शो को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति बनाई गई. महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया  कि रोड शो ऐतिहासिक होगा. करीब तीन किमी के रोड शो में 41 स्थानों पर स्वागत की तैयारी की गई है. शाम चार बजे टाउनहॉल से रोड शो की शुरुआत होगी. घोष कंपनी, माया बाजार, रेती चौक, नखास, बक्शी पुर, आर्य नगर होते एडी माल और विजय चौक पर समापन होगा. यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन होगा.

ये भी पढ़ें: चुनाव के बाद भी चलेगा 'दो लड़कों का याराना' या टूट जाएगी दोस्ती! 1 जून की बैठक को लेकर कयास तेज


 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
Basti News: रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
बस्ती में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
Basti News: पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
बस्ती में पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
Moradabad News: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद
मुरादाबाद: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget