एक्सप्लोरर

'कोई मरीज खाली हाथ न लौटे', गोरखनाथ चिकित्सालय में सीएम योगी का सेवा संकल्प

Gorakhpur News: सीएम योगी ने सभी चिकित्सकों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि एमजीयूजी के मेडिकल कॉलेज/हॉस्पिटल के पास योग्य चिकित्सकों की फौज है. यहां मेदांता के चिकित्सकों की सेवा भी उपलब्ध है.

UP News: मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) परिसर के हॉस्पिटल एवं गुरु श्री गोरखनाथ चिकित्सालय के चिकित्सकों का आह्वान किया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि कोई भी मरीज उपचार के बिना वापस न जाए. सेवाभाव के साथ उपचार ही शीर्ष प्राथमिकता होनी चाहिए. पैसा किसी के भी इलाज में बाधक नहीं बनना चाहिए.

मुख्यमंत्री शनिवार रात एमजीयूजी परिसर के मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल और गुरु श्री गोरखनाथ चिकित्सालय के करीब सवा सौ चिकित्सकों के साथ बैठक कर रहे थे. गोरखनाथ मंदिर के सभाकक्ष में हुई बैठक में सीएम योगी ने कहा कि भौगोलिक रूप से अलग-अलग होने के बावजूद दोनों चिकित्सालय एक यूनिट हैं. दोनों को मिलकर और समन्वय बनाते हुए उपचार करना है. उन्होंने बताया कि गुरु श्री गोरखनाथ चिकित्सालय की भांति बालापार स्थित एमजीयूजी परिसर के हॉस्पिटल में भी अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हैं. अगले माह से सीटी स्कैन, एमआरआई की सुविधा भी शुरू हो जाएगी.

चिकित्सकों का बढ़ाया उत्साह

मुख्यमंत्री ने सभी चिकित्सकों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि एमजीयूजी के मेडिकल कॉलेज/हॉस्पिटल के पास योग्य चिकित्सकों की फौज है. यहां मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों की सेवा भी ऑनलाइन आईसीयू में उपलब्ध है. एम्स के रिटायर्ड चिकित्सक भी सेवा दे रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा सामूहिक प्रयास से इमरजेंसी सेवा को निरंतर उत्कृष्ट बनाते रखने की आवश्यकता है.

सीएम योगी ने चिकित्सकों से उनका फीडबैक भी लिया और कहा कि हर मरीज को तत्काल फर्स्ट एड मिलना चाहिए. गुरु श्री गोरखनाथ चिकित्सालय के चिकित्सक बालापार के हॉस्पिटल में भी मरीजों को देखें. गुरु श्री गोरखनाथ चिकित्सालय में जगह न होने पर बालापार के हॉस्पिटल में भर्ती कर मरीज को सभी सुविधा दें. कोई भी मरीज उपचार बिना वापस न जाए. यह ध्यान रखें कि मरीजों की सेवा ही दोनों अस्पतालों के ध्येय है। पैसा किसी की दवा में बाधक न बने. 

मुख्यमंत्री के साथ हुई इस बैठक में एमजीयूजी के कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. हिमांशु दीक्षित, डॉ. राजीव श्रीवास्तव, एमजीयूजी के मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गिरिधर वेदांतम, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. रोहित एलानी, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. मनोज गुप्त, डॉ. एपी त्रिपाठी, डॉ. घनश्याम सिंह, डॉ. समृद्धि, डॉ. सीवी मद्धेशिया, डॉ. केके शाही सहित करीब सवा सौ चिकित्सक मौजूद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget