एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: सीएम योगी ने 316.17 करोड़ की परियोजनाओं का दिया तोहफा, कहा- पीएम मोदी गोरखपुर को देंगे कई सारी सौगातें

Gorakhpur News: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को रविवार को 316.17 करोड़ रुपए की सौगात दी. उन्‍होंने कहा कि गोरखपुर हर रोज विकास के नए कीर्तिमान गढ़ रहा है.

UP News: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को रविवार को 316.17 करोड़ रुपए की सौगात दी. उन्‍होंने कहा कि गोरखपुर हर रोज विकास के नए कीर्तिमान गढ़ रहा है. नए गोरखपुर का जो सपना लोगों ने देखा था वो केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार में पूरा हो रहा है. उन्‍होंने कहा कि अगले महीने पीएम नरेंद्र मोदी खाद कारखाना, एम्‍स और रामगढ़ताल के किनारे वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात देने जा रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के नए गोरखपुर के सपनों को साकार करने के लिए विकास परियोजनाओं की श्रृंखला तैयार की गई है. 

 दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रांगण में बने मंच से सीएम ने 124.16 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यों का लोकार्पण और 192.01 करोड़ के 32 कार्यों का शिलान्यास किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नागरिकों के जीवन में परिवर्तन लाने का एकमात्र आधार विकास है. इस दिशा में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से बेहतरी को लेकर किए गए प्रयासों का परिणाम सबके सामने है. मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में 1990 में बंद खाद कारखाना पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अगले माह नए स्वरूप में चलने जा रहा है. 2004 से हो रहे एम्स की मांग को भी पीएम ने स्वीकार किया और अगले माह इसका भी उद्घाटन होने जा रहा है. केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रयासों से मासूमों पर कहर बनकर टूटने वाली इंसेफेलाइटिस पर भी नियंत्रण पा लिया गया है.

विकास के मुद्दे पर दी प्रतिक्रिया 

सीएम ने कहा कि गोरखपुर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को शानदार बनाने की दिशा में भी सरकार बेहतर प्रयास कर रही है. इलेक्ट्रिक बसों के संचलन के साथ ही मेट्रो पर भी प्रक्रियात्मक कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि विकास की ये सभी योजनाएं खुशहाली का माध्यम हैं. इनकी सार्थकता तभी होगी जब आम नागरिक भी इनके रख रखाव व संरक्षण से जुड़ेगा. मुख्यमंत्री ने जनसभा में पूर्व की सरकारों पर भी हमला बोला. कहा कि एक समय एक-एक कर उद्योग बंद कर दिए जा रहे थे. गोरखपुर का खाद कारखाना बंद कर दिया गया, पिपराइच चीनी मिल बंद कर दी गई. 2003 से 2017 तक बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पहिए होते तो सपा-बसपा की सरकारें इसे बेच चुकी होती. 

पीएम मोदी को लेकर कही ये बात 

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में देश की कमान संभालने के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन किया. यूपी में आजादी के बाद 70 सालों तक महज 12 मेडिकल कॉलेज थे और 2017 के बाद 2021 तक 33 नए मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं. बीआरडी मेडिकल कॉलेज समेत छह पुराने मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक बनाए गए हैं. कोरोना संकट में मेडिकल कॉलेज के इस सुपर स्पेशलिटीब्लॉक ने बड़ी संख्या में लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका कानिर्वहन किया. सीएम ने कहा कि कभी गोरखपुर-बस्ती मंडल में अकेले बीआरडी मेडिकल कॉलेज था. लेकिन आज बस्ती, देवरिया, सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज बन गए हैं. कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज का पीएम मोदी के हाथों शिलान्यास हो चुका है. अब गोरखपुर-बस्ती कमिश्नरी में पांच मेडिकल कॉलेज हैं. 

सपा-बसपा की सरकारों पर साधा निशाना 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों ने गोरखपुर कमिश्नरी की 21 चीनी मिलें बेच दी. कभी गोरखपुर मंडल में 31 चीनी मिलें होती थीं, आज इनकी संख्या 10-12 रह गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में भी उनकी सरकार ने पिपराइच की चीनी मिल को चलाया. उसकी क्षमता प्रतिदिन पचास हजार कुंतल गन्ना पेराई की है. इससे किसानों के जीवन मे व्यापक परिवर्तन आ रहा है.  मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में हाइवे से लेकर एयरपोर्ट तक विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं. गोरखपुर एयरपोर्ट से 14 वायु सेवा संचालित है. यहां से 60 किमी दूर कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू हो गया है. तीन दिन पूर्व वहां से भी हवाई सेवा शुरू हो गई है. कोरोना पर नियंत्रण होते ही, इंटरनेशनल फ्लाइट भी प्रारम्भ हो जाएगी. सीएम ने कहा इन व्यापक विकास कार्यों से पूर्वी उत्तर प्रदेश की तस्वीर तेजी से बदल रही है. 

समारोह में ये नेता हुए शामिल 

लोकार्पण व शिलान्यास समारोह को राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषाद, एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी, विधायक संत प्रसाद, बिपिन सिंह ने भी संबोधित किया. आभार ज्ञापन महापौर सीताराम जायसवाल ने किया. कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, विधायकगण फतेह बहादुर सिंह, महेंद्रपाल सिंह, संगीता यादव,  संत प्रसाद, डॉ विमलेश पासवान, बीजेपी के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिलाधिकारी विजय किरन आनंद, सीडीओ इंद्रजीत सिंह, नगर आयुक्त अविनाश कुमार सिंह आदि की सहभागिता रही.

ये भी पढ़ें :-

UPTET Paper Leak: पेपर लीक होने पर बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी का बड़ा बयान, दिए ये निर्देश

ABP C-Voter Survey: यूपी में किस करवट बैठेगा 'सियासी ऊंट', जानिए योगी और अखिलेश में से कौन है जनता की पसंद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
'तो योगी जी को थैंक्यू बोलो' मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री का ये बयान वायरल
'तो योगी जी को थैंक्यू बोलो' मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री का ये बयान वायरल

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
Embed widget