एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: बीजेपी विधायक ने गुस्से में महिला के मुंहपर एप्लीकेशन फेंककर दी गाली, महिला पहुंची थाने

मोहल्‍ले और गली में टूटी सड़क को बनवाने की फरियाद लेकर पहुंची महिला फरियादियों पर बीजेपी विधायक डा. राधामोहन दास अग्रवाल का गुस्‍सा फूट पड़ा, वे उसे बेइज्‍जत करके भगाने लगे.

Gorakhpur News: ईमानदार छवि और अधिकारियों की नकेल कसने के लिए पहचान रखने वाले बीजेपी विधायक डा. राधामोहन दास अग्रवाल को आखिर इतना गुस्‍सा क्‍यों आता है. कभी सड़क और नाला निर्माण में धांधली का आरोप लगाकर अधिकारियों को  सरेआम खरी-खरी सुनाने वाले गोरखपुर के नगर विधायक अक्‍सर अपनी कारगुजारियों के लिए चर्चा में आ ही जाते हैं. पेशे से चिकित्‍सक होने के बावजूद महिला आईपीएस अफसर चारु निगम को झिड़कने और उनकी आंखों में आंसू लाने के बाद खूब किरकिरी झेलने वाले नगर विधायक इस बार महिला फरियादियों पर ही बि‍फर पड़े. नतीजा उनके खिलाफ तहरीर लेकर पीडि़ता थाने पर पहुंच गई.

कहीं सीट खतरे में तो नहीं
गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार से विधायक डा. राधामोहन दास अग्रवाल के चर्चे आम हैं. उनकी नाराजगी का आलम ये हैं कि वे नाराज होने पर अपनी ही सरकार में अधिकारियों की कारगुजारियों को लेकर धरने पर बैठ चुके हैं. हालांकि अब यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो चुका है. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से लड़ने की चर्चा आम है. गोरखपुर का आमजनमानस भी यही चाहता है. ऐसे में बीजेपी से लगातार चार बार शहर की सीट पर भारी मतों से जीत हासिल करने वाले नगर विधायक डा. राधामोहन दास अग्रवाल को कहीं अपनी सीट खतरे में तो नहीं दिखाई दे रही है.

विधायक के खिलाफ महिला पहुंची थाने
विधायकजी को आज-कल गुस्‍सा भी खूब आ रहा है. अपने मोहल्‍ले और गली में टूटी सड़क को बनवाने की फरियाद लेकर पहुंची महिला फरियादियों पर बीजेपी विधायक डा. राधामोहन दास अग्रवाल का गुस्‍सा इस कदर फूट पड़ा कि वे अन्‍य फरियादियों के सामने ही उसे बेइज्‍जत करके भगाने लगे. उनके तेवर और अमर्यादित व्‍यवहार को देखकर महिला फरियादी भी चुप नहीं रही. उसने भी विधायकजी को खूब खरी-खोटी सुनाई और इसके बाद महिला अभद्र व्‍यवहार करने के आरोप में विधायकजी के खिलाफ तहरीर देने के लिए थाने पर पहुंच गई.

विधायक ने एप्लीकेशन मुंह पर फेंककर दी गाली
गोरखपुर के महादेव झारखंडी कालोनी की रहने वाली जानकी श्रीवास्‍तव ने बताया कि उनके मोहल्‍ले की सड़क और पानी लगने की समस्‍या नगर विधायक डा. राधामोहन दास अग्रवाल से बताईं थी. उन्‍होंने अपने घर पर बुलाया था और विश्‍वास दिलाया था कि वे इस समस्‍या का समाधान करेंगे. जब वे मोहल्‍ले के लोगों के साथ मंगलवार की सुबह 9 बजे उनके आवास पर पहुंची, तो नगर विधायक डा. राधामोहन दास अग्रवाल को पुराना प्रार्थनापत्र और कालोनी में पानी लगने की पुरानी फोटो दिखाने लगी. इसी दौरान वे गुस्‍से में राजनीति करने का आरोप लगाते हुए एप्‍लीकेशन उनके मुंह पर फेंककर गाली देने लगे.

पीड़िता जानकी श्रीवास्‍तव के अधिवक्‍ता गोविन्द उपाध्‍याय ने बताया कि नगर विधायक डा. राधामोहन दास अग्रवाल के पास जानकी श्रीवास्‍तव के साथ उनके मोहल्‍ले के लोग पहुंचे थे. सड़क की समस्‍या के समाधान के लिए उन्‍होंने बुलाया था. जब वे प्रार्थनापत्र उन्‍हें दीं, तो उन्‍होंने किसी बात पर गुस्‍से में आकर प्रार्थनापत्र को फेंककर उनके साथ गाली-गलौज और बदतमीजी की. उन्‍होंने बताया कि 20 से 15 की संख्‍या में महिलाएं उनके पास पहुंचीं थीं लेकिन, उन्‍होंने बदतमीजी कर उन लोगों को भगा दिया. महिला के साथ बदतमीजी और गाली-गलौज करने को लेकर वे लोग कैण्‍ट थाने में उनके खिलाफ एफआईआर कराने के लिए तहरीर देने के लिए आए हैं.

ये भी पढ़ें:

Uttarakhand Election 2022: विधायकी का टिकट चाहते हैं तो जान लें ये खबर, यहां वोटिंग से पहले भी हो रही है एक वोटिंग

UP Election 2022: विधानसभा चुनावों में नए-नए चेहरों के सहारे मायावती, विपक्षी पार्टियां साध रहीं निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget