एक्सप्लोरर

UP News: जयमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन को ये गलती पड़ी भारी, मेहमान डिलीट करवा रहे अपनी फोटो-वीडियो

Gorakhpur News: गोरखपुर में एक दूल्हा-दुल्हन का जयमाला स्टेज पर हथियारों के साथ का फोटो वायरल हुआ है. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वायरल फोटो एक साल पुरानी बताई जा रही है.

Bride And Groom With Weapons: शादी ब्याह या अन्य समारोह में हर्ष फायरिंग करना, हथियारों के साथ फोटो शूट कराना फैशन बन चुका है. लेकिन पुलिस ने अब ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है जो भौकाल दिखाने में हथियारों का सहारा लेते हैं. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आया है. जिसमें दूल्हा-दुल्हन ने शादी के स्टेज पर हथियार के साथ फोटो शूट कराया. मामले में पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है.  

जुआ खिलाने के जुर्म में जा चुका है जेल
गोरखपुर में जयमाला स्टेज पर असलहे के साथ दूल्हा-दुल्हन का एक फोटो वायरल हुआ है. पता चला है कि यह फोटो एम्स के कूड़ाघाट निवासी नवविवाहित जोड़े की है. पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है. असलहा अवैध हो या वैध दोनों सूरत में उसका प्रदर्शन करना अपराध की श्रेणी में आता है. लेकिन लगातार इस तरह के असलहे लिए भौकाल वाले फोटो वायरल हो रहे हैं.

फोटो में दिख रहा युवक पिछले दिनों जुआ खिलाने के मामले में जेल जा चुका है. उस समय जुआ वाला फोटो वायरल हुआ था. अब पत्नी के साथ असलहे के भौकाल में वायरल फोटो को पुलिस ने संज्ञान में लिया है और जांच शुरू कर दी है. इन असलहे का लाइसेंस भी किसी और के नाम है और अब उस शख्स की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं. 

एक साल पुरानी है तस्वीर 
दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को जयमाला पहनाने के बाद अपने हाथ में 12 बोर का असलहा लिए हुए हैं. यह फोटो एक साल पुरानी बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक उनकी शादी वर्ष 2022 में हुई थी, तब फोटो ली गई थी. लेकिन हाल में यह वायरल हुई है जिससे अब उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं. एम्स थानेदार मदन मोहन ने बताया कि फोटो की जानकारी हुई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

फोटो शूट करवाने वालों में मची खलबली 
दूल्हा-दुल्हन की जयमाला स्टेज पर हथियार के साथ फोटो वायरल होने के बाद शादी कार्यक्रम में शामिल होने वालों रिश्तेदारों और करीबियों में खलबली मची हुई है. वे शादी का एल्बम मंगाकर अपनी फोटो देख रहे हैं कि कहीं उनकी फोटो तो नहीं है. जिससे बाद में उनके सामने जेल जाने की नौबत आए.

ये भी पढ़ें: Sultanpur News: यूपी में बीजेपी विधायक की पत्नी घर से लापता, पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget