एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: गोरखपुर के आरोग्य मंदिर में सर्वांग मिट्टी लेपन का आयोजन, देश-विदेश से इलाज कराने आते हैं लोग

Gorakhpur Naturopathy: सर्वांग मिट्टी लेपन से त्‍वचा से संबंधित रोगों के साथ अनिद्रा और मानसिक अवसाद जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है. इसके लिए यहा देश-विदेश से लोग आते हैं.

Gorakhpur News: प्राकृतिक चिकित्‍सा दिवस पर गोरखपुर के आरोग्‍य मंदिर में सर्वांग मिट्टी लेपन का आयोजन हुआ. सर्वांग मिट्टी लेपन से त्‍वचा संबंधी रोगों के साथ अन्‍य रोगों को भी दूर किया जाता है. प्राकृतिक चिकित्‍सा दिवस पर एक सप्‍ताह पूर्व से ही चिकनी मिट्टी के शरीर पर लेपन के साथ नेचुरोपैथी को अधिक से अधिक अपनाने पर बल दिया जाता है. इस चिकित्सा के जरिए त्‍वचा, उदर, अवसाद समेत अनेक बीमारियों के इलाज के लिए हर साल यहां आने वाले लोगों की संख्‍या भी हजारों में हैं. यहां पर 15 दिन से तीन माह तक ये प्राकृतिक चिकित्सा की जाती है. 

प्राकृतिक चिकित्सा से बीमारियों का इलाज
प्राकृतिक चिकित्‍सा दिवस पर आयोजित सर्वांग मिट्टी लेपन कार्यक्रम में गोरखपुर शहर और बाहर के जिलों से आने वाले लोगों ने प्रतिभाग किया. इस अवसर आरोग्‍य मंदिर के निदेशक डॉ. विमल मोदी ने सर्वांग मिट्टी लेपन के लाभ और त्‍वचा से संबंधित रोगों के साथ अनिद्रा और मानसिक अवसाद जैसी बीमारियों से छुटकारे के बारे में बताया. उन्‍होंने कहा कि इसके लिए डेढ़ से दो फीट नीचे जमीन की मिट्टी को निकाला जाता है. इसके बाद उसे रातभर उसे भिगोया जाता है. जिससे छोटी-मोटी बीमारियों का प्राकृतिक रूप से उपचार होता है.

देश-विदेश से आते हैं लोग
डॉ. विमल मोदी ने बताया कि साल 1947 में यहां पर छह एकड़ की जमीन पर इसे शुरू किया गया था. धीरे-धीरे इसका विस्‍तार हुआ. यहां पर देश और विदेश से भी लोग प्राक‍ृतिक चिकित्‍सा के लिए आते हैं. उन्‍होंने बताया कि आज विकास और भागदौड़ भरे जीवन में लोग अपने शरीर पर ध्‍यान नहीं दे पाते हैं. यहां पर रहने वाले लोगों को प्राकृतिक रूप से खान-पान को सुदृढ़ कर किस तरह से स्‍वस्‍थ रहना है इसके बारे में जानकारी दी जाती है. उनके रहने से लेकर खाने तक का इंतजाम नियम के अनुरूप उनके यहां होता है. 

यहां पर 10 से 15 दिन रहकर मनुष्‍य जीवन को जीने के तरीके को जान जाते हैं. यहां शुद्ध वातावरण भी मिलता है. उन्‍होंने बताया कि यहां दिनचर्या को नियमित करने के साथ शुगर, गठिया और अन्‍य छोटी-मोटी बीमारियों को कम किया जा सकता है. लेकिन, हार्ट अटैक और गंभीर रोगों के लिए तो एलोपैथ का ही सहारा लेना होगा. जिन लोगों का एलोपैथ में उपचार नहीं हो पाता है वो प्राकृतिक चिकित्सा में आते हैं और कई तरह की बीमारियों को इसमें ठीक किया जाता है.

आरोग्य मंदिर में पहुंचे कुंदन उपाध्‍याय, मनोज यादव और अन्‍य लोगों ने बताया कि उन्होंने अपने पूरे शरीर पर सर्वांग मिट्टी लेप किया है. प्राकृतिक चिकित्सा सभी चिकित्सा पद्धतियों की जननी है और जिस बीमारी का इलाज न हो वह प्राकृतिक चिकित्सा में आए और इसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है. उन्होंने कहा कि सर्वांग मिट्टी लेपन से शरीर का शोधन होता और वे लोगों से अपील करते हैं कि वे वर्ष में एक बार यहां पर जरूर प्राक‍ृतिक चिकित्‍सा के लिए 10 दिन के लिए जरूर आए. क्‍योंकि शरीर पंचतत्‍वों से मिलकर बना है. ऐसे में आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्‍वी के करीब रहना शरीर के लिए काफी लाभ पहुंचाने वाला है.

Uttarkashi Tunnel Accident: बाबा खौफनाग के प्रकोप से हुआ टनल हादसा! सुरंग के मुहाने पर बनाया मंदिर, विधि-विधान से पूजा शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
Gonda News: पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
गोंडा में पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget