एक्सप्लोरर

UP Election 2022: गोरखपुर में गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी सभा को किया संबोधित, कही ये 10 बड़ी बातें

UP Elections: गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ का नामांकन पत्र भरवाने गोरखपुर पहुंचे. यहां पर उन्होंने एक सभा को भी संबोधित किया और एक बार फिर यूपी में 300 पार का दावा किया.

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण में गोरखपुर सीट के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. इस मौके पर उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah), यूपी के प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) भी मौजूद थे. इससे पहले अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में ही एक सभा को संबोधित किया, जिसमें शाह ने एक बार फिर यूपी में 300 पार के दावे को दोहराया. आईए आपको अमित शाह के भाषण की 10 बड़ी बातें बताते हैं. 

अमित शाह के भाषण की 10 बड़ी बातें

1- गृहमंत्री अमित शाह ने गोरखपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी यूपी में 300 पार के संकल्प से आगे बढ़ रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इतनी जोर से ये कहो कि गोरखपुर से इसकी आवाज सहारनपुर तक जाए. 

2- अमित शाह ने यहां गोरखपुर (GORAKHPUR) का असली मतलब बताया और कहा कि G से गंगा एक्सप्रेसवे, O से ऑरगेनिक खेती, R से रोड, A से एम्स, KH से खाद, PU से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और R से रिजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर

3- अमित शाह ने कहा कि योगी जी ने पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी को बाहुबलियों से दूर कर दिया है. अब यहां पर बाहुबली तीन जगह ही नजर आते हैं, एक तो जेल में, दूसरा प्रदेश से बाहर और तीसरा सपा-बसपा के उम्मीदवारों सूची में

4- गृह मंत्री ने कहा कि सीएम योगी ने यूपी में सुशासन की जो नींव डाली है उससे यूपी को माफिया मुक्त कर दिया है, आज मुख्तार,आजम और अतीक सब जेल में हैं. 

5- योगी जी ने यूपी को अपराध मुक्त कर दिया है. 

6- अमित शाह ने कहा कि यूपी के इतिहास में 2014, 2017 और 2019 में यूपी की जनता ने बीजेपी को प्रचंड जीत दी है

7- अमित शाह ने कहा कि 2013 में जब मुझे यहां का प्रभारी बनाया गया था तो लोग कहते थे कि बीजेपी दो डिजिट भी पार नहीं कर पाएंगी, लेकिन हमने विपक्ष को दो डिजिट तक नहीं आने दिया. 

8- 2017 में यूपी की जनता ने हमें 300 के पार सीट दी. हमने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया. 2019 में मोदी जी के नेतृत्व में भी हमें 65 सीटें मिलीं.

9- वहीं सीएम योगी ने भी कहा कि अमित शाह जी ने गृहमंत्री बनने के बाद देश को जो सबसे बड़ी सौगात दी वो थी जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाना.

10- सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी और शाह के सानिध्य में 500 साल पुराने शून्यकाल को हटाने का काम किया और अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का काम शुरू हुआ.

ये भी पढ़ें- 

Attack On Asaduddin Owaisi: असदुद्दीन ओवैसी पर हमले के बाद निशाने पर योगी सरकार, विपक्षी नेताओं ने कहा- ये बेहद गंभीर घटना

Asaduddin Owaisi Car Attacked: फायरिंग में कैसे बचे AIMIM नेता? खुद असदुद्दीन ओवैसी की जुबानी जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget