एक्सप्लोरर

Gorakhpur: मियां बाजार हुआ माया बाजार और अलीनगर हुआ आर्यनगर, गोरखपुर में 50 वार्डों के बदले नाम

यूपी के गोरखपुर नगर निगम के वार्ड का विस्‍तार कर दिया गया है और नए परिसीमन के अनुसार 32 गांव को नगर निगम में शामिल करने के बाद अब वार्डों की संख्‍या 80 हो गई है.

UP News: यूपी के गोरखपुर (Gorakhpur) नगर निगम (Municipal Corporation) के 70 वार्ड का विस्‍तार कर दिया गया है. नए परिसीमन के अनुसार 32 गांव को नगर निगम में शामिल करने के बाद अब वार्डों की संख्‍या 80 हो गई है. 50 पुराने वार्ड के नाम भी बदल दिए गए हैं. गोरखपुर नगर निगम के प्रस्‍ताव पर उत्‍तर प्रदेश शासन के नगर विकास अनुभाग-1 की ओर से अधिसूचना जारी कर आपत्ति मांगी है. अब गोरखपुर के मियांबाजार वार्ड को मायाबाजार, अलीनगर को आर्यनगर और हुमायूंपुर को हनुमंतनगर के नाम से जाना जाएगा.  

10 वार्ड को दिया गया महापुरुषों का नाम

 10 वार्ड के नाम महापुरुषों और धार्मिक स्‍थलों के नाम पर रखा गया है. इसके साथ ही 50 पुराने वार्ड के नाम में भी बदलाव कर इसका नया नामकरण किया गया है. उत्‍तर प्रदेश शासन के नगर विकास अनुभाग-1 ने नगर निगम के प्रजोजल पर मुहर लगा दी है. नगर विकास विभाग ने 31 अगस्‍त को अधिसूचना जारी कर एक सप्‍ताह के भीतर इस पर आपत्ति मांगी है. एक सप्‍ताह का समय पूरा होने और आपत्तियों के निस्‍तारण के बाद नगर निगम के रिकार्ड में कई वार्ड इतिहास का हिस्‍सा हो जाएंगे.

कई भागों के नाम गोरखपुर और देश की विभूतियों के नाम पर रखे गए हैं. अब वार्ड बाबा गंभीरनाथ, बाबा राघवदास, पंडित मदन मोहन मालवीय, शहीद अशफाक उल्लाह खां समेत कई महापुरुषों के नाम से जाने जाएंगे. मियांबाजार, अलीनगर, तुर्कमानपुर, हुमायूंपुर, दाउदपुर तक कई पुराने वार्डों के नाम बदल दिए गए हैं. पुर्दिलपुर का नाम विजय चौक, जनप्रिय विहार का नाम दिग्विजयनाथ कर दिया गया है. इसी तरफ मुफ्तीपुर वार्ड अब घंटाघर के नाम से जाना जाएगा. घोषीपुरवा का नाम राम प्रसाद बिस्मिल और बिछिया जंगल तुलसी राम पूर्वी का नाम शहीद शिव सिंह क्षेत्री के नाम से हो गया है. इसी तरह शेखपुर वार्ड गीता प्रेस के नाम से पहचाना जाएगा. रेलवे कालोनी वार्ड को मैत्रीपुरम नाम दिया गया है. नौसड़ इलाके के मोहल्लों को मत्स्येन्द्र नगर कर दिया गया है.

सिख समुदाय की आबादी को देखकर दिया गया यह नाम

मोहद्दीपुर में सिख समुदाय की अधिक आबादी को देखते हुए इसका नाम भगत सिंह वार्ड कर दिया गया है. दिलेजाकपुर इलाके के मोहल्लों को अब महात्मा ज्योतिबा फुले नगर, तो वहीं दिवान बाजार इलाके को बेनीगंज के नाम से जाना जाएगा. तुर्कमानपुर का नाम अब शहीद अशफाक उल्लाह नगर, तो वहीं जटेपुर का नाम विश्वकर्मापुरम बौलिया कर दिया गया है. महेवा वार्ड को अब कान्हा उपवन नगर तो रसूलपुर वार्ड को अब महाराणा प्रताप वार्ड के नाम से जाना जाएगा. महेवा से सटे गांव को मिलाकर देवी प्रसाद नगर नाम से वार्ड का गठन किया गया है.

Tehri: टिहरी में यूनियन बैंक की शाखा में करोड़ों का घोटाला, बैंक कैशियर फरार, अब खाता धारकों की लगी भीड़

इन वार्ड के नाम भी बदले गए हैं

हांसूपुर का नाम बदल कर श्रीराम चौक और तिवारीपुर का नाम बदल की महर्षि दधीचि नगर वार्ड कर दिया गया है. मिर्जापुर वार्ड को शिवनगर और चक्सा हुसैन वार्ड का नाम संत झूलेलाल नगर कर दिया गया है. भेड़ियागढ वार्ड का नाम विष्णुपुरम हो गया है. इलाहीबाग वार्ड को बंधू सिंह वार्ड के नाम से जाना जाएगा. दाउदपुर और बिलंदपुर को मिलाकर रघुपति सहाय फिराक नगर वार्ड का गठन किया गया है. इसी तरह जाफरा बाजार वार्ड का नाम अब आत्माराम नगर कर दिया गया है. नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया है कि परिसीमन के प्रारूप को शासन ने मंजूरी दे दी है. निगम में शामिल 10 वार्डों के साथ अन्य वार्डों का नया नामकरण किया गया है. वार्डों के नाम महापुरुषों और स्थानीय लोगों की मांग पर रखे गए हैं. अब इसे लेकर आपत्तियां मांगी गई हैं. आपत्तियों का निस्तारण कर परिसीमन को मंजूरी दे दी जाएगी.

ये भी पढ़ें -

Etawah: 17 साल बाद जेल से बाहर निकली कुख्यात डकैत की बहु सरला जाटव, HC ने दिए थे रिहाई के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान
वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
अमेठीः गुरु गोरखनाथ तपोस्थली के निर्माण कार्यों में देरी पर भड़के DM, जताई नाराजगी
अमेठीः गुरु गोरखनाथ तपोस्थली के निर्माण कार्यों में देरी पर भड़के DM, जताई नाराजगी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget