एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: 16 साल पहले हुई थी लव मैरिज, 3 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति पर किया चाकू से हमला

Gorakhpur News: पीड़ित की मां ने बताया कि कोरोना काल में बेटे का काम चौपट होने के बाद पत्नी का पति से लगाव कम हो गया था और वो लोगों को अपना फोन नंबर देकर उन्हें बुलाने लगी थी.

Gorakhpur Crime News: यूपी के गोरखपुर (Gorakhpur) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. 16 साल पहले हुई लव मैरिज से तीन बच्‍चे होने के बावजूद एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का चाकू से गला रेत दिया. इसके बाद नल के पाइप से पति के सिर पर कई वार किए. हमले में घायल पति अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. उसे 200 से अधिक टांके लगाए गए हैं. तब जाकर उसकी जान बच पाई है. वहीं आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. लेकिन, पत्नी के फेसबुक पर पेज-3 कैरेक्‍टर से सभी हैरान हैं.

गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के नकहा नंबर एक के रहने वाले राजकपूर ने 16 साल पहले शाहपुर के खरैया पोखरा की रहने वाली श्वेता के साथ लव मैरिज की थी. उसके तीन बच्चे 14 साल की बेटी रिया, 10 साल की बेटी तनीषा और 8 साल का बेटा जिगर है. पीड़ित राजकपूर की मां मैना देवी की मानें तो उनकी बहू श्वेता ने प्रेमी अंकित के साथ मिलकर पति पर जानलेवा हमला किया है. दो-तीन साल से कोरोना के समय से बेटे का काम-धंधा मंदा चल रहा था. इसके बाद वो नशे का आदी हो गया. बहू श्‍वेता ने इसके बाद फेसबुक पर फोटो और मोबाइल नंबर डालकर लोगों को बुलाना शुरू कर दिया. पति ने जब इस पर आपत्ति जताई तो उसने खाने में नींद की गोलियां खिलाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया. 

कमरे में खून से लथपथ मिला पीड़ित

हुआ ये कि 10-11 जून शनिवार की रात 1 बजे राजकपूर पहुंचा तो दोनों में कहासुनी हो गई, शोर सुनकर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे, तो देखा राजकपूर खून से लथपथ कमरे में पड़ा था. श्वेता के अलावा गगहा का रहने वाला अंकुर चौरसिया भी कमरे में मौजूद था. पड़ोसियों की मदद से परिवार के लोगों ने श्‍वेता और अंकुर को पकड़कर चिलुआताल थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया. बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती राजकपूर की मां मैना देवी ने श्वेता और उसके प्रेमी के विरुद्ध हत्या की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज कराया है.

नींद की गोली खिलाकर हमला

पीड़ित की मां ने बताया कि आरोपी महिला श्वेता ने पहले नींद की गोली खिलाकर उसे बेटे को बेसुध कर दिया. और अंकित और बेटी के साथ मिलकर नल के पाइप और चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया. कोरोना में कमाई ठप होने की वजह से उनकी बहू ने पति को महत्व देना कम कर दिया. वो फेसबुक पर अपनी फोटो और मोबाइल नंबर देकर लोगों को बुलाने लगी. इसी बात का राजकपूर ने विरोध किया, तो उसने वारदात को अंजाम दे दिया. जब वो और परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो श्‍वेता और उसकी बेटी के हाथ खून से सने थे. प्रेमी अंकुर को उसने छत पर भगा दिया था. राजकपूर की 16 साल पहले श्‍वेता से लव मैरिज हुई थी. 

आरोपी पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

राजकपूर के मौसेर भाई विजय कुमार ने उनके पास रात ढाई से तीन बजे के बीच फोन आया कि उसके बेटे के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है. वे सीधे अस्पताल पहुंचे. वहां पर आकर देखा कि उसके गले को चाकू से 12-13 जगह रेता गया था. सिर पर भी चोट के निशान हैं. उसने बताया कि राजकपूर को 200 के करीब टांके लगे हैं. जानलेवा हमला राजकपूर की पत्नी श्वेता और उसके प्रेमी अंकुर चौरसिया नाम के लड़के ने बुरी तरह से मारा है. उसकी हालत गंभीर है. 

एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्‍थी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके तथाकथित प्रेमी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है. पीड़ित पर किचन के चाकू और नल के पाइप से हमला किया गया था. जिस चाकू और नल के पाइप से हमला किया गया था उसे भी बरामद कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें- Ram Mandir News: अंतिम चरण में अयोध्या के राम मंदिर के भूतल का काम, जानिए कितना है 5 मंडपों के गुंबद का आकार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
Embed widget