एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: गोरखपुर में एडीजी ने किया घर में सीसीटीवी लगवाने वाले को सम्मानित, जानें- क्या है मामला

Gorakhpur News: गोरखपुर में पुलिस के ऑपरेशन त्रिनेत्र की वजह से रविवार को हुई वारदात के आरोपियों की पहचान हो सकी, जिसे लेकर एडीजी जोन अखिल कुमार बेहद उत्साहित नजर आए.

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर (Gorakhpur) में 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' (Operation Trinetra) की सफलता से एडीजी अखिल कुमार खासे उत्साहित हैं. 2 दिन पहले युवक की बेरहमी से पिटाई करने वाले 6 आरोपियों की तस्वीरें एक युवक के घर पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गईं, जिससे एडीजी अखिल कुमार इतने खुश हुए कि वो लाव लश्कर के साथ उसके घर पहुंचे और उसे सम्मान पत्र देकर पुरस्कृत किया. एडीजी ने सड़क पर होने वाले अपराधों और बदमाशों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान चलाया है जिसके तहत घर-घर कैमरा लगाने की मुहिम छेड़ी है. 

एडीजी अखिल कुमार मंगलवार को हुमायूंपुर के रहने वाले आशीष गुप्ता के घर पहुंचे, जिनके सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की तस्वीरें कैद हुईं थी और उन्हें सम्मान पत्र से सम्मानित किया. ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत प्रतिष्ठानों-दुकानों के साथ ही हर घर कैमरा लगाने का अभियान चल रहा है. जिसके लिए एडीजी ने अपने घर और प्रतिष्ठानों को सुरक्षित रखने के लिए खुद ही कैमरा लगाने की अपील की है.

'ऑपरेशन त्रिनेत्र' की सफलता से खुश एडीजी

ऑपरेशन त्रिनेत्र की वजह से ही रविवार की रात अनूप शर्मा नाम के 22 साल के युवक की पिटाई मामले के आरोपी शिवेंद्र सिंह उर्फ सनी और मुदित पांडे को पुलिस गिरफ्तार कर पाई. इसके अलावा अन्य आरोपियों आशीर्वाद सोनकर, प्रांजल चौहान, गोलू यादव और राजा की पहचान हो सकी, जिनकी तलाश की जा रही है. 

पुरस्कृत होने वाले आशीष गुप्ता ने कहा कि रविवार को हुई वारदात उनके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. जिसमें 8 से 10 लड़के एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा रहे थे. इन्होंने इस युवक को इतना मारा कि उसे अधमरा कर दिया था. इस घटना की तस्वीरें मिलने से पुलिस को इस मामले का खुलासा करने में बहुत मदद मिली. 

सभी लोगों से सीसीटीवी लगवाने की अपील

इस मौके पर एडीजी ने कहा कि कोई भी वारदात होने के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती बदमाशों की पहचान की होती है. वादी और प्रतिवादी दोनों पक्ष अलग-अलग बयान देते हैं. इसके साथ ही गवाह भी मायने रखता है, लेकिन ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत चल रहे हर घर कैमरा अभियान से लगातार मदद मिल रही है. गोरखपुर में अब 16000 से अधिक लोगों ने कैमरा लगा लिया है. वे जल्द ही सभी गली-चौराहे और रास्तों को कवर कर लेंगे. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि अपने घर पर कैमरा लगाएं जिससे उनका घर और मोहल्ला भी सुरक्षित रहेगा.

ये भी पढ़ें-  Deoband: दारुल उलूम देवबंद का फरमान- 'जो भी दाढ़ी कटवाएगा, उसे निष्कासित कर दिया जाएगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget