एक्सप्लोरर

Gonda Murder: गोंडा में युवक की गोली मारकर हत्या के बाद फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस ने बताई ये कहानी

Gonda Murder Case: युवक की हत्या पर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने बताया कि परिजन की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. परिजनों को प्रिंस तिवारी नाम के युवक पर हत्या का शक है.

उत्तर प्रदेश के गोंडा (Gonda) के उमरी बेगमगंज क्षेत्र के सिसई मठिया गांव में बीती रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि युवक का नाम सुनील शुक्ला है और वह भोका पतीसा बच्चा गांव का रहने वाला है. वह यहां अपनी नानी के यहां आया हुआ था. बीती रात जब वह कथा सुनकर लौट रहा था, तभी सिसई मठिया गांव के चौराहे के पास अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी. गोली लगने से युवक घायल हो कर वहीं जमीन पर गिर पड़ा. इस बीच गोलीबारी की आवाज सुनकर स्थानी लोग जब मौके पर पहुंचे, तब तक अपराधी फरार हो चुका था. वहीं, खून से लथपथ युवक जमीन पर पड़ा हुआ था.

इलाज के दौरान युवक की मौत
गोली लगने से घायल हुए युवक की खबर आग की तरह फैल गई. इस बीच स्थानीय लोगों ने घायल युवक को आनन-फानन में नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर में एडमिट कराया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने बताया है कि थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. अपराधियों ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम किया, जब वह कथा सुन कर अपने नानी के घर वापस लौट रहा था. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

परिजनों ने इस शख्स पर जताया शक
पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि परिजन की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. परिजनों को प्रिंस तिवारी नाम के युवक पर हत्या का शक है. उनका कहना है कि सुनील का प्रिंस तिवारी के साथ विवाद हुआ था. लिहाजा, पुलिस ने प्रिंस को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है.  इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझाकर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा. फिलहाल, उन्होंने इस मामले में इससे ज्यादा कुछ भी बताने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि जांच में जो बातें सामने आएगी, उसके बाद ही और कुछ कहा जा सकेगा. 

ये भी पढ़ेंः UP MLC Election Results 2023 Live: यूपी MLC चुनाव के नतीजों के रुझान आने शुरू, जानें किस पार्टी को कहां मिल रही है बढ़त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget