एक्सप्लोरर

Gonda News: सरयू पुल डैमेज होने से भारी वाहनों पर रोक, किया गया रूट डायवर्ट, लोगों की बढ़ी दिक्कतें

Gonda Saryu Bridge: सरयू पुल खराब होने के चलते यहां पर मरम्मत कार्य हो रहा है, लेकिन लोगों ने मांग की है कि मरम्मत होने के साथ ही नया पुल भी बनाया जाए, जिससे आने वाले सालों में कोई दिक्कत न हो.

Gonda News: गोंडा-लखनऊ राजमार्ग (Gonda-Lucknow Highway) पर बने पुराने सरयू पुल के डैमेज हो जाने के बाद जिला प्रशासन ने यहां बड़े और भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाते हुए बैरिकेडिंग करवा दी है. साथ ही लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी बैरीकेडिंग की रखवाली कर रहे हैं. सरयू पुल पर भारी वाहन ना जा सके, इसलिए गोंडा से लखनऊ जाने के लिए रूट डायवर्ट कर दिया गया है, जिसमें कर्नलगंज से कैसरगंज घूमते हुए आपको लखनऊ की दूरी तय करनी पड़ेगी. इसमें आपको 45 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करने के साथ ही अधिक किराया देना पढ़ रहा है. 

साथ ही यात्रियों की जेब पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है. वही लोगों ने बताया कि यह पुल कई बार खराब हो चुका है, जिससे यातायात को बाधित कर दिया जाता है और लोगों को लंबी दूरी तय करने के साथ ही अधिक किराया देना पड़ रहा है. लगभग 1 महीने से पुल खराब होने के बाद इसका मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है और यह कार्य 1 से 2 महीने तक चलेगा.उसके बाद ही भारी वाहनों का आवागमन सुचारू किया जा सकेगा.

अब लोग कर रहे ये मांग
सरयू पुल के खराब होने के चलते यहां पर मरम्मत कार्य हो रहा है, लेकिन लोगों ने मांग की है कि पुराने पुल की मरम्मत होने के साथ ही नया पुल भी बनाया जाए, जिससे आने वाले सालों में क्षेत्रवासियों को नया पुल मिल सके. गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच का मुख्य मार्ग यही है, लेकिन बहराइच के लिए एक अलग से रास्ता लखनऊ जाने के लिए है, पिछले साल गोंडा से लखनऊ मार्ग पर बने सरयू पुल में छत खराब होने के चलते आवागमन बाधित हुआ था और इस बार पुल की वायरिंग खराब हुई है. यहां के क्षेत्रीय विधायक और बीजेपी सांसद ने नए पुल बनवाने के लिए शासन से मांग की है.

लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी ने बताया है कि हम लोग बैरिकेडिंग की रखवाली कर रहे हैं लगभग 1 महीने से काम हो रहा है और 1 महीने तक काम होगा. यह पुल कई बार खराब हो चुका है जो कि लगभग साल 1960 के आसपास बनाया गया था. इस बार बोरिंग का काम हो रहा है और इससे पहले छत डैमेज हो गई थी. बड़े वाहनों को अलग मार्गों से भेजा जा रहा है. गोंडा रोडवेज के क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक का कहना है कि सरयू पुल खराब हो जाने के चलते लखनऊ आने जाने में लगभग 90 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करने के साथ अतिरिक्त किराया यात्रियों को देना पड़ रहा है. 

गोंडा के जिलाधिकारी उज्ज्वल कुमार का कहना है कि कि गोंडा लखनऊ राजमार्ग पर सरयू पुल के डैमेज होने के चलते रोड डायवर्जन किया गया है, वहां पर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी पुल की मरम्मत कर रहे हैं. करीब 1 महीने में पुल का मरम्मत कार्य पूरा हो जाएगा और फिर से बड़े और भारी वाहनों का आवागमन कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:-

Hathras Rape Case: हाथरस गैंगरेप केस में तीन आरोपी बरी, एक दोषी करार, एससी-एसटी कोर्ट ने दिया फैसला

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
Basti News: मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, बस्ती में पसरा मातम
Explained: UP गवर्नर बोलीं- 'लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट...', जबकि 15 साल में 9.2% घटी ग्रोथ, कैसे गलत साबित हुईं राज्यपाल?
UP गवर्नर बोलीं- लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट! जबकि 15 साल में 9.2% घटी दर, कैसे गलत साबित?
Kashi Vishwanath Temple: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
काशी विश्वनाथ मंदिर: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget