एक्सप्लोरर

UP Crime: झूठी निकली फूल व्यवसायी के अपहरण की कहानी, गोंडा पुलिस ने हरिद्वार से किया बरामद, हुआ बड़ा खुलासा

UP News: गोंडा की करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने फूल व्यवसाई अर्जुन राजपूर अपहरण कांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने उसे हरिद्वार उत्तराखंड से बरामद कर लिया है. पूछताछ में अर्जुन ने कई बात बताई.

Gonda News: गोंडा के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धौरहरा गांव के रहने वाले फूल व्यवसाई अर्जुन राजपूत की अपहरण की सूचना झूठी निकली है. अर्जुन राजपूत ने कर्ज से परेशान होकर खुद के अपहरण की साजिश रची थी. अर्जुन ने अपने ही नंबर से आवाज बदलकर परिजनों से 70 लाख फिरौती की मांग की थी. कर्नलगंज कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर महज 36 घंटे के अंदर उसे हरिद्वारे हरकी पौड़ी से बरामद कर लिया है. एसपी ने इस मामला में पुलिस टीम को 10000 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है.

बीते 25 जुलाई को फरियादी चंद्रिका प्रसाद पुत्र स्वर्गीय महावीर राजपूत निवासी धौरहरा पोस्ट बरगदी ने कोट थाना कोतवाली कर्नलगंज में सूचना दी की उनका लड़का अर्जुन राजपूत उम्र करीब 35 वर्ष 24जुलाई को समय करीब शाम 4 बजे कर्नलगंज बाजार गया था, तब से घर वापस नहीं आया है. सूचना के आधार पर थाना कर्नलगंज में तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई कर रही थी. तभी देर रात फरियादी ने पुलिस को सूचना दी की उसके दूसरे बेटे के फोन पर किसी ने कॉल कर अर्जुन को छोड़ने के एवज में 70 लाख फिरौती की मांग की है.

हरिद्वार से किया गया बरामद
इस सूचना पर थाना कोट कर्नलगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कार्रवाई शुरू कर दी थी. पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज के नेतृत्व में कुल तीन टीमों का गठन कर एसओजी/सर्विलांस टीम को भी अपहृत की सकुशल बरामदगी हेतु लगाया गया.  सभी पुलिम टीमों की मेहनत एवं प्रयासों के बाद अपहृत व्यापारी को टेक्निकल व अन्य  मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर हरिद्वार के हरकी पैड़ी (उत्तराखण्ड) से सकुशल बरामद कर लिया गया. 

अर्जुन ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने आसपास के लोगो से कुल 31 लाख 20 हजार रूपये के लगभग उधार लिये थे. जो मैने अपने घर वालों को नही बताया था. खेती मे नुकसान हो जाने के कारण उधार का पैसा वापस नही कर पा रहा था. पैसे वापस करने के तनाव को लेकर मै दिनांक 24 जुलाई 2024 को दोपहर के लगभग 3.00 बजे दिन मे घर से मोटरसाइकिल से अपने किराये की दुकान कस्बा कर्नलगंज आया तब मेरे पास 1000 रूपये पहले से थे. उसी समय अपने दोस्त से 1000 रूपये उधार लिये, इसके बाद मोटरसाइकिल अपनी किराये की दुकान के पास खडी कर दी, उसके बाद एक व्यक्ति के साथ बैठकर बहराइच मोड कस्बा कर्नलगंज गया. 

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए रची अपहरण की साजिश
अर्जुन ने पुलिस को बताया कि उसने अपने मोबाईल से घर वालो को फोन किया और आवाज बदलकर किडनैपिंग की सूचना दी. घर वालों को बताया कि मै आपके भाई को गोरखपुर मे लेकर आया हूँ उसके बाद मैंने मोबाइल बन्द कर लिया, फिर रात 02:35 बजे ट्रेन पकडकर लक्सर गया, वहां से फिर 10 रूपये का टिकट लेकर के हरिद्वार गया. घाट पर मुझे एक कान साफ करने वाला मिला, जिसको मैने 100 रूपये दिये और अपने घर तथा पूर्व प्रधान रामकुमार को फोन कर 70 लाख रूपये की फिरौती के लिए उसी कान साफ करने वाले से फोन पर कहलवाया. मुझे किसी भी व्यक्ति ने किडनैप नही किया था. अपहृत पूर्ण रूप से सुरक्षित है, उसका मेडिकल करा दिया गया है ,उसे किसी भी प्रकार की चोट नही है.

ये भी पढ़ें: Aligarh News: अलीगढ़ में सर्व शिक्षा अभियान का उड़ा मजाक, स्कूल में आराम फरमाती नजर आईं महिला टीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget