एक्सप्लोरर

गोंडा: अंधविश्वास के चक्कर में गई 18 साल की कविता की जान, दरगाह में झाड़-फूंक के नाम पर ठगी का खेल

17 साल की कविता तेज बुखार से पीड़ित थी. कई दिनों तक इलाज के बावजूद जब उसका बुखार नहीं उतरा, तो परिवार ने दरगाह का रुख किया.

UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुरवा में स्थित हजरत गुप्ती शहीद शाह र.उ. सेवा समिति दरगाह पिछले सात सालों से अंधविश्वास का अड्डा बनी हुई है. यहां झाड़-फूंक के नाम पर गंभीर बीमारियों को ठीक करने का दावा किया जाता है, लेकिन इसी अंधविश्वास ने 18 वर्षीय किशोरी कविता की जान ले ली. कविता की मौत ने दरगाह की सच्चाई को उजागर कर दिया है, जहां कमेटी के अध्यक्ष एखलाख अहमद, राजू और एक अन्य व्यक्ति द्वारा झाड़-फूंक के बहाने लोगों को ठगा जा रहा है.

झाड़-फूंक के नाम पर फलता-फूलता धंधा
दरगाह पर कमेटी के लोग बुखार, कैंसर, पेट दर्द, सीने में दर्द, सिर दर्द से लेकर बच्चा पैदा होने जैसी समस्याओं को ठीक करने का दावा करते हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां आने वाले मरीजों की आर्थिक स्थिति देखकर 50 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक के ताबीज बेचे जाते हैं. यह ताबीज कथित तौर पर बीमारियों को जड़ से खत्म करने का वादा करते हैं, लेकिन हकीकत में यह महज ठगी का जरिया है.

कविता की दुखद मौत
17 साल की कविता तेज बुखार से पीड़ित थी. कई दिनों तक इलाज के बावजूद जब उसका बुखार नहीं उतरा, तो परिवार ने दरगाह का रुख किया. परिजनों के अनुसार, कविता को तीन दिनों तक दरगाह पर झाड़-फूंक के लिए रखा गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गई. और उसने वहीँ दम तोड़ दिया.कविता की मौत के बाद वहां हड़कम्प मच गया और दरगाह के कर्ताधर्ता फरार हो गए, और पुलिस ने कविता के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस की कार्रवाई और स्थानीय प्रतिक्रिया
कविता की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि मामला दर्ज कर दरगाह के संचालकों की तलाश शुरू कर दी है. और जो भी आरोपी हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

शिक्षा की कमी
गोंडा जैसे क्षेत्रों में, जहां चिकित्सा सुविधाएं सीमित हैं, लोग झाड़-फूंक और ताबीज जैसे आसान रास्तों पर भरोसा कर लेते हैं, जिसका खामियाजा कई बार जान देकर चुकाना पड़ता है.

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget