एक्सप्लोरर

अजय राय के नींबू मिर्च वाली तस्वीर पर केंद्रीय मंत्री बोले- यह हमारी संस्कृति का हिस्सा

सन 1938 की जनगणना में जातीय जनगणना हुई थी. इसके बाद देश में सरकार कांग्रेस की बन गई थी

आगरा में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी.जिसकी तैयारी में समाज के संगठन जुट गए है. जीआईसी मैदान पर एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो सकते है, यह जानकारी प्रेसवार्ता में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने दी.

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने मीडिया से करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के राफेल पर नींबू मिर्ची को लेकर दिए गए बयान के सवाल पर कहा कि अजय राय विवादित बयानबाजी के लिए चर्चित हैं. चर्चा में रहने के लिए ऐसे बयान देते रहते हैं. देश में ग्रह प्रवेश हो या कोई भी शुभ कार्य हो उसमें नींबू मिर्ची लगाई जाती है, जिससे नजर ना लगे. यह हमारी संस्कृति है और जो आतंकियों ने किया है उसका जबाव दिया जाएगा. उनका बयान राजनीतिक है.

नींबू-मिर्च संस्कृति का हिस्सा- बघेल
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि देश में बुरी नजर से बचाने के लिए नींबू मिर्ची लटकाई जाती है. इसके साथ ही शुद्धता और पवित्रता के लिए स्वास्तिक, तिलक और उस पर अक्षत लगाया जाता है. इस अवसर पर नारियल भी फोडा जाता है  यह हमारी संस्कृति, धार्मिक, आध्यात्मिक परंपराएं और रीत रिवाज भी हैं.

नींबू मिर्ची कब हटेगी इस बारे में मैं यही कहना चाहूंगा कि देश के प्रधानमंत्री उचित सयम पर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए उचित समय पर हमेशा उचित निर्णय लेते रहे हैं, जिमसें पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी. तब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को पता नहीं चला था, तब तक पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करके हमारे कमांडो देश में वापस आ गए थे. ये चीजें चिल्ला कर नहीं होती हैं  इसी का नाम कूटनीति है .

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल केंद्र सरकार के जातिय जनगणना पर कहा कि देश की बात करें तो विपक्षी दल में मुख्य पार्टी कांग्रेस है, बाकी के जो क्षेत्रीय दल हैं जो इंडी गठबंधन में साथ हैं. सन 1938 की जनगणना में जातीय जनगणना हुई थी. इसके बाद देश में सरकार कांग्रेस की बन गई थी,  मगर कांग्रेस ने जनगणना में जाति को शामिल नहीं किया, देश आजाद हो गया. समस्त जनगणना की बात करें तो एक या दो बार को छोड दें तो सभी जनगणनाएं कांग्रेस ने कराई हैं.  हर बार जनगणना में लोगों नाम, पिता का नाम, पक्का मकान, कच्चा मकान, कार, बाइक, साइकिल इस तरह की तमाम चीजें पूछी गईं. यदि कांग्रेस इतनी ही जाति जनगणना की हिमायती थी तो उस समय जनगणना में जाति पूछ लेते हैं, ऐसा नहीं किया, अब जातीय जनगणना को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं. अगर कांग्रेस जातिय जनगणना का श्रेय लेने के बयान दे रही है तो यह भी कह दे कि धारा 370 भी कांग्रेस ने हटवाई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget