एक्सप्लोरर

Loot in UP: बैंक ऑफ इंडिया के बीसी संचालक से लूटे 4 लाख रुपये, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Crime News: गोंडा (Gonda) में बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) के बीसी संचालक से 4 लाख रुपए लूट (Loot) लिए और फरार हो गए. 

Gonda Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोंडा (Gonda) में कटरा बाजार थाना क्षेत्र अशोकपुर अहिरन पुरवा मोड़ के पास उस समय हड़कंप मच गया जब 3 अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) के बीसी संचालक सुधांशु गुप्ता की गाड़ी में टक्कर मारकर असलहे की बट से वार करके लगभग 4 लाख रुपए लूट (Loot) लिए. लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए. वारदात की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक, एसओजी, डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम और कटरा थाने की फोर्स पहुंची. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, पूरे मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी करनैलगंज ने बताया कि लूट की सूचना मिली थी, मौके पर आला अधिकारी मौजूद हैं आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी 
बदमाशों ने लूट की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब बीसी संचालक बैंक से रुपए निकालकर अपने बीसी सेंटर पर जा रहा थे. इसी दौरान बाइक सवार लुटेरों ने बीसी संचालक की बाइक में टक्कर मार दी. जब बीसी संचालक बाइक से गिर गए तब लुटेरों ने असलहे की बट से प्रहार किया और रुपए से भरा बैग लेकर भाग निकले. सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंचे.  

जारी है मामले की जांच 
वहीं, पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि अहिरन पुरवा मोड़ के पास लूट की सूचना प्राप्त हुई. जानकारी करने पर पता चला कि सुधांशु गुप्ता बैंक ऑफ इंडिया गोंडा शाखा से रुपए निकालकर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से 3 बाइक सवार बदमाशों ने पीछा करते हुए गाड़ी में टक्कर मारकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें:

Bharat Bandh को कांग्रेस-SP का समर्थन, अखिलेश बोले- BJP के अंदर टूट का कारण बन रहा किसान आंदोलन

UP Election 2022: मंत्रिमंडल विस्तार पर ओपी राजभर का तंज, बोले- बीजेपी ने सब लूट लिया

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget