एक्सप्लोरर

पूर्व सपा विधायक आरिफ हाशमी की मुश्किलें बढ़ीं, ED ने कुर्क की 8.24 करोड़ की संपति

UP News: मंगलवार को ED ने सपा नेता आरिफ हाशमी और उनकी पत्नी रोजी सलमा से जुड़ी 8.24 करोड़ रुपये की 21 अचल सम्पत्ति कुर्क की, जिसमें आवासीय फ्लैट, कृषि और कमर्शियल लैंड शामिल है.

UP News: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और जिले के टॉप 10 माफिया सूची में शामिल आरिफ अनवर हाशमी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. ED ने हाशमी की बलरामपुर, गोंडा और लखनऊ की 8.24 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर लिया है. इससे पहले 2023 तक प्रशासन ने सपा नेता की 115.87 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर चुका है. ईडी ने मनी लॉड्रिंग केस में ये कार्रवाई की है. 

मंगलवार को ED ने आरिफ हाशमी और उनकी पत्नी रोजी सलमा से जुड़ी 8.24 करोड़ रुपये की 21 अचल सम्पत्ति कुर्क की, जिसमें आवासीय फ्लैट, कृषि और कमर्शियल लैंड शामिल है. ईडी ने आरिफ अनवर हाशमी, उनके भाइयों और अन्य साथियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, ठगी और जालसाजी के आरोप लगाते हुए दर्ज कई FIR के आधार पर जांच शुरू की है. हाशमी को यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत गैंगस्टर भी घोषित किया गया है. 

सपा से दो बार रह चुका है विधायक
आरिफ हाशमी दो बार सपा से विधायक भी रह चुके हैं. 2007 में वो सादुल्लाहनगर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए. इसके बाद साल 2012 में उतरौला से सपा के विधायक बने. उनके खिलाफ 32 मुकदमे दर्ज हैं. जिनमें से अधिकांश मामले जमीन पर कब्जे को लेकर है. पिछले साल थाने की जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. 


पूर्व सपा विधायक आरिफ हाशमी की मुश्किलें बढ़ीं, ED ने कुर्क की 8.24 करोड़ की संपति

सपा नेता पर कई आपराधिक मामले दर्ज
सपा नेता के खिलाफ अवैध अतिक्रमण, जालसाजी, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के मामले में कई आरोप पत्र भी दायर किए हैं. प्रवर्तन निदेशालय ईडी की जांच में पता चला है कि आरिफ अनवर हाशमी साल 1984 से अवैध अतिक्रमण और जमीन हड़पने के अपराधों में शामिल रहे है. कुर्क की गई संपत्तियां अपराध की आय से अर्जित की गईं हैं. ED की जांच में भूमि रिकॉर्ड से संबंधित सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की भी बात सामने आई है. 

आरिफ हाशमी और उनके भाई सादुल्लाह नगर पुलिस के रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर हैं. हाशमी पर सादुल्लाह नगर पुलिस थाने से संबंधित सरकारी जमीन अपने नाम पर करवाने का आरोप है. इस मामले में पुलिस उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कर चुकी है. उन्हें 27 मामलों में नामजद किया जा चुका है.

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने बताया कि आरिफ अनवर हाशमी के विरुद्ध लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है. इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है और गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया है. जनपद पुलिस ने उनकी तमाम संपत्ति को कुर्क किया है. इसकी सूचना ED को भी दी गई है. जो संपत्ति कुर्क की गई थी उन  सभी के दस्तावेज ED को दे दिये गए हैं. 

यूपी के इन शहरों में पार्किंग करना अब नहीं रहेगा सस्ता! बढ़ सकते हैं रेट्स, बन रहा ये प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget