एक्सप्लोरर

गोंडा: पहले पिलाई शराब फिर उतारा मौत के घाट, 2 हजार के लिए दोस्त का किया कत्ल

UP News: गोंडा में पुलिस ने दिलीप हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं आरोपी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उधारी पैसों की लेनदेन का लेकर इस घटना को अंजाम दिया.

Gonda News: गोंडा की छपिया पुलिस ने दिलीप हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी दोस्त राजमान को गिरफ्तार किया है. 2 हजार रुपए की उधारी को लेकर के साजिश के तहत दोस्त राजमान ने अपने ही दोस्त दिलीप की ईंट के टुकड़ों से वार करके निर्मम तरीके से हत्या कर मौके से फरार हो गया था. मृतक की पत्नी कल्यनी की तहरीर पर छपिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. 

वादिनी कल्यानी कुमारी पत्नी दिलीप कुमार निवासी ग्राम मकोइया ने बीते 2 जुलाई को थाना छपिया पुलिस को सूचना दी गयी की उसके पति 29 जून को बभनान बाजार सब्जी लेने गये थे वापस नहीं आये. 1 जुलाई को सुबह पता चला की जमुनहा गाँव में अनाज के गोदाम के पीछे उनकी लाश पड़ी हुई है . तहरीर के आधार पर थाना छपिया पर  धारा 302 के तहत अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया एवं तत्काल उच्च अधिकारीगण द्वारा थाना स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. मृतक के शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया. 

पूछताछ में आरोपी ने हत्या का किया खुलासा
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि मृतक दिलीप मेरा दोस्त थे. कुछ महिने मैं पहले दिल्ली में साथ रहकर पेंटिंग और पी0ओ0पी0 का कार्य करते थे. उसी दौरान हमसे दिलीप ने दो हजार रुपये उधार लिए थे. बार-बार अपने पैसे मांगने पर भी मृतक द्वारा पैसे नहीं लौटाया गया. जिसको लेकर 29 जून को हमने मृतक दिलीप को फोन करके बुलाया और उसे जमुनहा गाँव में अनाज के गोदाम के पीछे ले जाकर शराब पिलाई. उसी दौरान दिलीप से पैसे माँगने को लेकर कहासुनी हुई थी. जिसके बाद हमने नशे की हालत में दिलीप के सिर पर ईट के टुकडे से चोट पहुँचाकर जान से मार दिया और मौके से फरार हो गया था.

पुलिस अधीक्षक  विनीत जायसवाल ने घटना के शीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी मनकापुर के नेतृत्व में 3 पुलिस टीमों का गठन कर थानाध्यक्ष छपिया सहित सर्विलांस को घटना के सफल अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था. आज  थाना छपिया पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर घटना का अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाला प्रकाश में आया अभियुक्त- राजमन पुत्र रामशंकर निवासी नेतौरी मौजा मकोइया थाना खोड़ारे, जनपद गोण्डा को फूलपुर चौराहे से पहले रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें: Agra Weather News: आगरा में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना, 4 दिन के लिए विभाग ने किया अलर्ट जारी

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget