एक्सप्लोरर

UP News: गोंडा में अवैध कब्जे वाली दुकानों पर चला बुलडोजर, सपा कार्यालय का बोर्ड भी हुआ धवस्त

Gonda News: नगर पालिका, प्रशासन और पुलिस की टीम की देखरेख में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया. सिटी मजिस्ट्रेट विजय शर्मा ने बताया कि जाम की लगातार शिकायत मिल रही थी.

UP News: उत्तर प्रदेश में सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है. गोंडा में एक बार फिर शुक्रवार को बुलडोजर की कार्रवाई से हड़कंप मच गया. गुरु नानक चौराहे से चौक बाजार जाने वाली सड़क को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया. सपा कार्यालय के बोर्ड को भी नहीं छोड़ा गया. जिला प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से सपा कार्यालय के बोर्ड को धराशायी कर दिया. सपा का बोर्ड सरकारी जमीन पर खड़ा किया गया था. इलाके में बुलडोजर के पहुंचने पर दहशत का माहौल बन गया.

बुलडोजर ने एक दर्जन दुकानों को किया धराशायी

एक दर्जन दुकानों को बुलडोजर ने जमीनदोज कर दिया. बुलडोजर की कार्रवाई से अवैध अतिक्रमणकारी दहशत में आ गए. नगर पालिका, प्रशासन और पुलिस की टीम की देखरेख में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया. सिटी मजिस्ट्रेट विजय शर्मा ने बताया कि गुरु नानक चौराहे के पास जाम की लगातार शिकायत मिल रही थी. बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को जाम का सामना करना पड़ता था. खरीदारी करने आए उपभोक्ता सड़कों पर वाहनों को बेतरतीब खड़ा करते हैं.

अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई 

प्राइवेट बसों की वजह से ट्रैफिक की समस्या पैदा हो रही थी. जाम की वजह से महिला अस्पताल एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाते थे. एंबुलेंस में सवार मरीजों की जान खतरे में पड़ती हुई दिखाई दे रही थी. रास्ते में आनेवाली एक दर्जन दुकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई से जाम की समस्या का हल हो गया. शॉपिंग मॉल के मालिकों कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि बुलडजोर की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खौफ है और दूसरी तरफ सड़क जाम मुक्त होने से लोगों में खुशी है. बता दें कि गोंडा में सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. 

Lok Sabha Election 2024: पूर्वांचल के दो दुश्मन बनेंगे दोस्त! अफजाल अंसारी के लिए प्रचार करने जाएंगे अजय राय?
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget