एक्सप्लोरर

UP News: गोंडा में एक बार फिर चला बाबा का बुलडोजर, एक दर्जन टूटे दुकान और मकान, आगे भी जारी रहेगा अभियान

Gonda News: अवैध कब्जा हटाने की नोटिस भेजे जाने के बावजूद सरकारी जमीन को अतिक्रमणकारी खाली नहीं कर रहे थे. बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी रही.

UP News: गोंडा जिला प्रशासन ने गुरुवार को एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. बुलडोजर चलाकर नजूल की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया. भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में एक दर्जन से अधिक मकानों और दुकानों को जमींदोज कर दिया गया. प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया. सरकारी नजूल की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए मकानों और दुकानों को तोड़ने का फरमान जारी हुआ था. सिटी मजिस्ट्रेट विजय शर्मा ने बताया कि अंबेडकर चौराहे से जेल रोड तक सरकारी नजूल की जमीन है.

एक बार गोंडा में चला अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के लिए अतिक्रमणकारियों को कई बार नोटिस भेजा गया था. उन्होंने बताया कि नोटिस की लगातार अनेदेखी की जा रही थी. आज बुलडोजर के माध्यम से अवैध दुकानों और मकानों को तोड़ दिया गया. बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सदर भी मौजूद रहे. सिटी मजिस्ट्रेट ने दावा किया लोगों को रहने के लिए सरकारी आवास भी दिया गया है. बावजूद इसके सरकारी जमीन पर मकान बनाकर रह रहे थे.

अतिक्रमणकारियों को बख्शने के मूड में नहीं प्रशासन

मकान और दुकान बनाने का मकसद सरकारी जमीन को कब्जे में लेना था. गोंडा में सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान पालिका कर्मचारी, जिला और पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रही. प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. मौके पर मकानों से बेदखल की गई महिलाएं रोती बिलखती दिखाई दीं. बुलडोजर की कार्रवाई के बाद लोक निर्माण विभाग का रास्ता कब्जा मुक्त हो गया है. प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थी. नोटिस भेजे जाने के बावजूद दबंग अवैध कब्जा नहीं हटा रहे थे. 

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की आहट के बीच पीएम मोदी का यूपी दौरा, पश्चिम से पूर्वांचल तक साधेंगे समीकरण

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget