एक्सप्लोरर

Gonda News: शौच कर आ रहे मासूम बच्चे ने गेंद समझ उठा लिया बम, ब्लास्ट होने से उड़ा हाथ

UP News: गोंडा में एक मासूम बच्चे ने रात के समय गेंद समझकर खेत में पड़े बम को उठा लिया. जिसे उछालते ही वह उसके हाथ में फट गया और उसका हाथ उड़ गया. फिलहाल उसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है.

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोचा कासिमपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया. जब शौच से वापस आते समय एक मासूम खेत में एक संदिग्ध गोला हाथ में उठाकर बॉल की तरह खेलने लगा, तभी हुए धमाके से उसका दाहिना हाथ उड़ गया है. गंभीर रूप से घायल 14 वर्षीय बच्चे को गोंडा जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया है. 

दरअसल करनैलगंज कोतवाली के अंतर्गत कोचा कासिमपुर गांव का रहने वाला 14 वर्षीय लवकुश गुप्ता देर रात घर के पास ही स्थित खेत में शौच के लिए मोबाइल लेकर के गया था. मोबाइल की टॉर्च जलते हुए शौच कर वापस आ रहा था. तभी उसकी निगाह पन्नी में लिपटे हुए बॉल जैसे एक गोले पर पड़ी, तो बच्चे ने उसे जैसे ही हाथ में उठाया और उछाला उसी समय बम हाथ में ही ब्लास्ट हो गया और लव कुश गुप्ता का दाहिना हाथ ब्लास्ट होने से उड़ गया.

लखनऊ किया गया रेफर

लड़के के रोने की आवाज सुनते ही खेत में पहुंचे परिजनों ने घायल लवकुश गुप्ता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने इलाज के लिए गोंडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया. गोंडा जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने लवकुश गुप्ता के दाहिने हाथ में पट्टी बांधी और बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है.

गेंद समझकर बम को उठाया

वहीं पूरे मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने बताया कि एक 14 वर्षीय बालक शौच के लिए गया हुआ था. धान के खेत में शौच के बाद वापस आ रहा था. वापस आते समय उसने देखा कि एक दूसरे खेत में सुतली बम जैसा पड़ा हुआ है, बॉल समझ कर उसे हाथ में उठा लिया और उछालने पर उसके हाथ में फट गया. जैसा की जांच में पता चला है कि वहां पर सुतली बम जैसा कुछ था, जिससे उसके हाथ में चोट आई है.

बम स्क्वायड टीम कर रही जांच

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति के अनुसार मौके पर बम स्क्वायड टीम को भेजा गया है और पता लगाया जा रहा है की खेत में कहां से सुतली बम आया और कैसे यहां पर फेंका गया. फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. जांच के बाद पूरे मामले में जो भी विधिक कार्रवाई होगी की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः 
UP Politics: शिवपाल सिंह यादव ने मांगा केशव प्रसाद मौर्य का इस्तीफा, खुद बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget