एक्सप्लोरर

Gonda News: गोंडा में अवैध अतिक्रमण पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, कब्जेदारों में मचा हड़कंप

Gonda News: गोंडा में जिस तरह पुलिस, सिटी मजिस्ट्रेट और नगर पालिका की अगुवाई में संयुक्त रूप से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है. उससे अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

Gonda Bulldozer: यूपी के गोंडा (Gonda) नगर क्षेत्र में एक बार फिर से प्रशासन का बुलडोजर (Bulldozer) गरजा है और अवैध अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर से कार्रवाई की गई है. गोंडा के जिला अस्पताल के सामने व रोड पर सड़क के किनारे पर पक्के निर्माण कर अवैध कब्जेदारों पर कार्रवाई की गई है तो वहीं सड़क किनारे ठेला लगाने वालों को भी हिदायत दी गई है. 

गोंडा में जिस तरीके से पुलिस, सिटी मजिस्ट्रेट और नगर पालिका की अगुवाई में संयुक्त रूप से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है. उससे अवैध कब्जाधारियों और भू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. सड़क पर हुए इस अतिक्रमण की वजह से लोगों के आने जाने में काफी दिक्कते आ रही थीं, प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अगर दोबारा से इस तरह का प्रयास करने की कोशिश की जाएगी तो फिर उन पर ठोस कार्रवाई की जाएगी. 

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

इस बारे में जानकारी देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया, कि मंडलायुक्त महोदय व जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर जिले में अवैध अतिक्रमण कार्यों पर कार्रवाई की गई है और आगे भी कार्यवाही की जाएगी. इस अतिक्रमणकारियों के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी, जिसको लेकर कार्रवाई की गई है और लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत के साथ जाम का भी सामना करना पड़ता था. 

अतिक्रमण के खिलाफ ठोस कार्रवाई

वहीं सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने कहा, मंडलायुक्त और डीएम के निर्देश पर अवैध रूप से किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया है. गोंडा जिला अस्पताल के सामने दोनों तरफ सड़क की पटरियों पर लोगों द्वारा अपनी दुकान के आगे अवैध रूप से अतिक्रमण करके पक्का निर्माण किया गया था, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। आज जेसीबी के माध्यम से तोड़कर और गिरा कर अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है. अगर दोबारा इन लोगों द्वारा आवेदन किया जाएगा तो उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी.

यहां पर ठेला लगाने के लिए अलग से जगह निर्धारित की गई है, लेकिन उसके बावजूद भी लोगों द्वारा सड़क के दोनों तरफ पटरियों पर ठेले लगा लिए जाते हैं. इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- Gangster Sanjeev Jeeva: गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या को लेकर CM योगी का एक्शन, दिए ये आदेश

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget