एक्सप्लोरर

Hapur में रात के अंधेरे में एक दर्जन गायों का कत्लेआम, हिंदूवादी संगठनों ने की कार्रवाई की मांग

UP News: हापुड़ में जब लोग रात में जन्माष्टमी मना रहे थे, तब यहां असामाजिक तत्व रात के अंधेरे में गौकशी की वारदात को अंजाम दे रहे थे. हिंदूवादी संगठनों ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़  में एक बार फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है. जनमाष्टमी की रात को जब धूमधाम से श्रद्धालु कृष्ण कन्हैया का जन्मदिन मना रहे थे, तभी यहां असामाजिक तत्व रात के अंधेरे में गौकशी की वारदात को अंजाम दे रहे थे. सिंभावली थाना क्षेत्र के तिगरी गांव में करीब एक दर्जन गायों को काट दिया गया. इसकी जानकारी ग्रामीणों को तब हुई, जब उन्होंने सुबह खेत में गायों के अवशेष पड़े हुए देखे. 

सूचना मिलते ही काफी संख्या में हिन्दूवादी मौके पर इकठ्ठे हो गये.आक्रोशित हिन्दूवादियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने गायों के अवशेषों को गढ्ढा खुदवाकर मिट्टी में दफन करा दिया. पुलिस के अधिकारियों ने हिन्दूवादियों को आश्वासन दिया है कि गौकशों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के तिगरी गांव में रहने वाले विकास त्यागी ने बताया कि ग्रामीण रात में जनमाष्टमी का त्यौहार अपने-अपने घरों में धूमधाम से मना रहे थे. तभी यहां रात के अंधेरे में गौकशों ने करीब एक दर्जन से ज्यादा पशुओं का कटान कर दिया. पशुओं में करीब दर्जन भर गायों को भी काटा गया है. इसकी जानकारी उन्हें तब हुई, जब वह खेत में आए तो उन्होंने पशुओं के अवशेषों को पड़ा हुआ देखा. 

गोकशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
सूचना पर ग्रामीणों सहित तमाम हिन्दूवादी मौके पर इकठ्ठे हो गये. हंगामा और तनाव बढ़ता देख पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये. पुलिस ने आनन-फानन में गायों के अवशेषों को गढ्ढा खुदवाकर मिट्टी में दफन करा दिया. हिन्दूवादियों ने कहा कि हापुड़ जिले में हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़ किया गया है. पुलिस को गौकशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

वहीं, इस पूरे मामले पर हापुड़ एएसपी विनीत भटनागर ने कहा कि सिंभावली थाना क्षेत्र के तिगरी गांव में कुछ पशुओं के अवशेष मिले हैं. इससे हिन्दूवादी संगठनों में आक्रोश है. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गोकशों की तलाश में जुट गई है. जल्द ही गौकशों को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया जाएगा.

(विपिन शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: मायावती पर विवादित बयान देने वाले राजेश चौधरी की पत्नी ने अखिलेश से पूछे तीखे सवाल, चंद्रशेखर को दिया करारा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget