एक्सप्लोरर

कोरोना इफेक्ट: प्रयागराज में भगवान को पहनाया गया मास्क, जानें- क्यों हो रही है विशेष आरती

कोरोना वायरस की दहशत के चलते मंदिरों में भगवान को भी मास्क पहना दिए गए हैं। देवी -देवताओं की प्रतिमाओं को मास्क इसलिए पहनाया गया है ताकि मंदिरों में आने वाले श्रद्धालु इससे बचाव के लिए जागरूक हो सकें।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। धर्म और आस्था की नगरी प्रयागराज भी कोरोना वायरस की दहशत में है। यहां लोगों में इस महामारी का डर इस कदर पैदा हो गया है कि मंदिरों में भगवान को भी मास्क पहना दिए गए हैं। देवी -देवताओं की प्रतिमाओं को मास्क इसलिए पहनाया गया है ताकि मंदिरों में आने वाले श्रद्धालु कोरोना वायरस के संक्रमण से बच सकें और इससे बचाव के लिए जागरूक भी हो सकें। मंदिरों में भगवान को मास्क पहनाने के साथ ही वहां सेनेटाइजर व साफ-सफाई के भी पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। इसके अलावा लोगों के जीवन रक्षा की कामना के लिए विशेष पूजा-अर्चना और खास अनुष्ठान भी किये जा रहे हैं।

कोरोना वायरस की दहशत के चलते नागेश्वर महादेव मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इन दिनों कम हो गई है। इसके बावजूद कोरोना को लेकर यहां खास एहतियात बरता जा रहा है। मंदिर में स्थापित शिवलिंग समेत सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को मास्क लगा दिया गया है।

कोरोना इफेक्ट: प्रयागराज में भगवान को पहनाया गया मास्क, जानें- क्यों हो रही है विशेष आरती

मंदिर के गर्भगृह के बाहर स्थापित नंदी की प्रतिमा भी मास्क पहनाया गया है। साथ ही शिवलिंग पर भी मास्क लगाया गया है। गर्भगृह में स्थित बजरंग बली, भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की प्रतिमाओं के साथ ही द्वारपाल के प्रतीक के तौर पर स्थापित मूर्तियों को भी मास्क पहनाकर रखा गया है।

कोरोना इफेक्ट: प्रयागराज में भगवान को पहनाया गया मास्क, जानें- क्यों हो रही है विशेष आरती

यहां आरती और विशेष अनुष्ठान को छोड़कर बाकी समय मंदिर के पुजारी और व्यवस्था से जुड़े सभी लोग भी हर वक्त मास्क पहने रहते हैं। मंदिर के संरक्षक स्वामी महेशाश्रम जी महाराज के मुताबिक कोरोना वायरस से भगवान को कोई खतरा नहीं है, लेकिन उन्हें मास्क पहनाकर न सिर्फ लोगों को संक्रमित होने से बचाया जा रहा है, बल्कि उन्हें एहतियात बरतने और खुद बचाव करने का संदेश भी दिया जा रहा है। इसका मकसद लोगों में कोरोना की दहशत को कम करना और उन्हें जागरूक करना है।

कोरोना इफेक्ट: प्रयागराज में भगवान को पहनाया गया मास्क, जानें- क्यों हो रही है विशेष आरती

प्रयागराज में भगवान को मास्क सिर्फ इसी नागेश्वर महादेव मंदिर में ही नहीं, बल्कि कई दूसरे मंदिरों में भी पहनाया गया है। मंदिरों ने कोरोना को लेकर मास्क पहनाने की इस अनूठी पहल के साथ ही अपने परिसरों में साफ-सफाई के भी खास इंतजाम किये हैं। दिन में कई बार सफाई की जा रही है। इसके साथ ही कई जगह सेनेटाइजर के भी इंतजाम किये गए हैं। इतना ही नहीं मंदिरों में कोरोना से लोगों के जीवन की रक्षा के लिए विशेष आरती, पूजा-अर्चना और दूसरे अनुष्ठान किये जा रहे हैं। भगवान को मास्क पहनाने के साथ ही उनसे मदद और कृपा बरसाने की गुहार भी लगाई जा रही है।

कोरोना इफेक्ट: प्रयागराज में भगवान को पहनाया गया मास्क, जानें- क्यों हो रही है विशेष आरती

प्रयागराज में अभी तक कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन इसके बावजूद यहां भी स्कूल-कॉलेज और युनिवर्सिटी में छुट्टी कर दी गई है। शॉपिंग मॉल्स, बाजार और सिनेमाघरों में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग एहतियात व बचाव करने के साथ ही भगवान से भी मदद की गुहार लगा रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 महीने में 23 को मौत की सजा सुनाने वाले जज का तबादला, फैमिली कोर्ट में ट्रांसफर
6 महीने में 23 को मौत की सजा सुनाने वाले जज का तबादला, फैमिली कोर्ट में ट्रांसफर
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
फारूक अब्दुल्ला के पाक-कश्मीर वाले बयान पर भड़के यूपी के मौलाना, सुनाई खरी-खोटी
फारूक अब्दुल्ला के पाक-कश्मीर वाले बयान पर भड़के यूपी के मौलाना, सुनाई खरी-खोटी

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Embed widget