एक्सप्लोरर

Ghazipur Suicide Case: गाजीपुर में 10वीं की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी, पिता ने प्रिंसिपल पर लगाया आरोप

Ghazipur Crime News: पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक निक्की यादव हार्टमनपुर इंटर कॉलेज पढ़ने गई थी. उसी दौरान कॉलेज के स्टाफ का पिता को फोन आया कि निक्की की हालत खराब है.

Ghazipur Suicide Case: गाजीपुर में बुधवार को 10वीं की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली. 16 वर्षीय निक्की यादव करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के हॉर्टमनपुर इंटरमीडिएट कॉलेज में पढ़ती थी. छात्रा के पिता कैलाश यादव ने प्रिंसिपल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि फादर सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड़ में लड़कियों के साथ डांस करते थे. विरोध करने पर फादर ने छात्रा ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. पुलिस ने पिता की तहरीर पर प्रिंसिपल के खिलाफ धारा 306 का मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है.

10वीं की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी

पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक निक्की यादव हार्टमनपुर इंटर कॉलेज पढ़ने गई थी. उसी दौरान कॉलेज के स्टाफ का पिता को फोन आया कि निक्की की हालत खराब है. कॉलेज पहुंचने पर टीचर निजी डॉक्टर से इलाज करा रहे थे. डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए छात्रा को सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया. आनन-फानन छात्रा को बाराचवर अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया. बाराचवर से मुहम्मदाबाद सीएचसी ले जाते समय बेटी ने रास्ते में दम तोड़ दिया.

पिता ने प्रिंसिपल पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

परिवार के लोग छात्रा का शव लेकर करीमुद्दीनपुर थाने पहुंचे. कैलाश यादव ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल फादर फिलिक्स राज की वजह से बेटी ने जानलेवा कदम उठाया है. छात्रा की बहन ने बताया कि दीदी को बार-बार प्रिंसिपल क्लास के बाहर निकाल देते थे. स्कूल भी आने से मना कर दिया जाता था. पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि परिजनों के आरोप पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. जांच के अनुसार मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग तेज, अब इस बड़े संगठन ने भी किया पहलवानों का समर्थन, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli News: तमक नाला हादसे पर उठे सवाल, पहाड़ में अलर्ट सिस्टम कब होगा मजबूत?
तमक नाला हादसे पर उठे सवाल, पहाड़ में अलर्ट सिस्टम कब होगा मजबूत?
लखनऊ में सहारा शहर की जमीन पर बनेगा नया विधान भवन! खास होगा डिजाइन
लखनऊ में सहारा शहर की जमीन पर बनेगा नया विधान भवन! खास होगा डिजाइन
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप
लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget