एक्सप्लोरर

अमरोहा : पिता के साथ किराए पर रहने आई युवती की गला रेतकर हत्या, 10 दिन बाद होने वाली थी शादी

अमरोहा में पिता के साथ किराए पर रहने आई युवती की गला रेतकर हत्या। युवकी की हत्या के बाद से पिता फरार, पुलिस तलाश में जुटी। 10 दिन बाद युवती की शादी होने वाली थी।

अमरोहा, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा नगर के शास्त्रीय नगर कॉलोनी में अपने पिता के साथ किराए पर रहने आई युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवती की हत्या की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के बाद से ही मृतक युवती का पिता फरार चल रहा है, इसलिए संभावना जताई जा रही है कि हो सकता है कि युवती की हत्या उसके पिता ने ही की हो।

शव के पास मिली शराब की बोलत, मीट और धारदार हथियार

आपको बता दें की अमरोहा शहर के मोहल्ला शास्त्रीनगर में 22 वर्षीय एक युवती की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। पांच दिन बाद युवती की शादी होनी थी। उसके पिता ने 10 दिन पहले ही शास्त्रीनगर में मकान किराए पर लिया था। कमरे में युवती के शव के पास से शराब की बोतल, मीट और धारदार हथियार मिला है। युवती का पिता भी घर पर नहीं मिला। शास्त्रीनगर निवासी 22 वर्षीय सीमा अपने पिता ओमप्रकाश के साथ 10 दिन पहले ही यहां किराए पर रहने आई थी। वह मूल रूप से संभल के चंदौसी तहसील क्षेत्र के गांव सिंभौली की रहने वाली थी। सीमा अपने पिता के साथ कुछ समय पहले तक गजरौला में रहती थी और 10 दिन पहले ही यहां किराए पर रहने आई थी। पुलिस के मुताबिक, पांच दिन बाद उसकी शादी अमरोहा के चंद्रसेन से होने वाली थी।

10 दिन बाद होने वाली थी युवती की शादी

शव को सबसे पहले देखने वाले चंद्रसेन ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात मोबाइल पर उसकी सीमा से बात हुई थी। गुरुवार सवेरे उसने फोन किया तो फोन ऑफ था। इसे सामान्य मानकर वह काम पर चला गया। दोपहर में भी फोन बंद होने पर उसे चिंता हुई तो वह शास्त्रीनगर पहुंचा। घर में बाहर से ताला लगा था। अनहोनी की आशंका में ताला तोड़कर वह अंदर पहुंचा तो सीमा की खून से सनी लाश पड़ी थी। इसके बाद उसने इसकी जानकारी मकान मालिक और पुलिस को दी।

बेटी की हत्या के बाद से पिता गायब

हत्या के कारण को लेकर पुलिस उलझी हुई है। सीमा की हत्या के बाद से उसके पिता का गायब होना कई सवाल खड़े कर रहा है। केवल 10 दिन पहले यहां आने वाले ओमप्रकाश के बारे में आसपास के लोगों को भी कोई जानकारी नहीं है। अब तक किसी से उनकी बातचीत भी नहीं थी। पुलिस मान रही है कि मृतका के पिता ने ही उसकी हत्या की होगी, लेकिन ये सवाल अभी भी खड़ा है कि सीमा का कातिल कौन है? इसलिए पुलिस सरगर्मी से सीमा के पिता की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget