एक्सप्लोरर

UP News: हरदोई में छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने की आत्महत्या की कोशिश, आरोपी युवक गिरफ्तार

Hardoi News: किशोरी ने अपने घर में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की. छेड़छाड़ के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

UP Crime News: उत्तर प्रदेश में महिलाओं से संबंधित अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला हरदोई (Hardoi) जिले से सामने आया है. यहां सोमवार (25 सितंबर) को गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की गई. इस घटना से आहत होकर किशोरी ने फांसी के फंदे पर लटककर जान देने का प्रयास किया.

किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां से उसे गंभीर हालत में हरदोई मेडिकल कॉलेज भेजा गया. सीओ हरियांवा ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जांच पड़ताल की और बयान दर्ज किए. किशोरी की नाजुक हालत को देखते हुए उसको लखनऊ रेफर किया गया है. 

हरदोई में किशोरी ने की आत्महत्या की कोशिश

ये मामला पिहानी कोतवाली क्षेत्र का है. यहां की रहने वाली एक किशोरी ने अपने घर के अंदर कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना के समय उसकी मां घर में मौजूद थी. मां ने जब बेटी को फांसी के फंदे पर लटकता देखा तो कमरे में पहुंची और शोर मचाया. 

लड़की का इलाज जारी

शोर शराबा सुनकर परिजन व अन्य लोग मौके पर आ गए. सभी ने किशोरी को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी लेकर गए. यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को हरदोई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया. मेडिकल कॉलेज में किशोरी का उपचार किया गया. 

आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

मामले की सूचना पाकर सीओ हरियांवा शिल्पा कुमारी भी मेडिकल कॉलेज पहुंची. उन्होंने किशोरी का हाल-चाल पूछा और परिजनों से घटना की जानकारी ली. किशोरी को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है. सोमवार को गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान दूसरे समुदाय के युवक ने किशोरी के साथ छेड़खानी की थी.

युवक को पकड़कर लोगों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया था. हरदोई के एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया कि आज तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. किशोरी की हालत सामान्य बनी है और कानून व्यवस्था भी दुरुस्त है.

ये भी पढ़ें-

UP News: खुद को पाकिस्तानी बताने वाली लड़की मेरठ की निकली, इस तरह हुआ मामले का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget