एक्सप्लोरर

Ghosi Bypoll Result 2023: घोसी में आठवें राउंड की गिनती पूरी, सपा की बढ़त बरकार, बीजेपी में बढ़ी बेचैनी, जानें- किसको मिले कितने वोट?

Ghosi Bypolls Result 2023: घोसी विधानसभा सीट पर समाजवादी प्रत्याशी सुधाकर सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. आठवें राउंड की मतगणना के बाद सुधाकर सिंह ने 6 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाई हुई है.

Ghosi Bypoll Result 2023: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच घमासान अभी भी जारी है. सुबह 8 बजे से शुरू हुए उपचुनाव की मतगणना अपने सांतवें राउंड में पहुंच गई है. अभी तक समाजवदी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बढ़त बनाई हुई है. जो बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान से 6 हजार से ज्यादा वोटों से आगे नजर आ रहे हैं. फिलहाल अब दोनों नेताओं के बीच का आंकड़ा लगातार कुछ कम होते दिख रहा है.

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार आठवें राउंड की मतगणना तक सुधाकर सिंह को 29030 वोट वहीं दारा सिंह चौहान को 22145 वोट मिले हैं. फिलहाल अभी तक मतगणना में बढ़त बना रहे सुधाकर सिंह की रफ्तार अब कम पड़ती दिख रही है. दरअसल  6वें राउंड की गणना तक सुधाकर सिंह 8557 वोटों से आगे थे. वहीं सांतवें राउंड की मतगणना के दौरान यह फासला 7185 वोट पर आ गया. इसके साथ ही आठवें राउंड में फासला कम होते हुए 6885 वोटों पर पहुंच गया है. 

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

फिलहाल घोसी में 34 राउंड की मतगणना होनी है. ऐसे में अभी से जीत के कयास लगाना मुश्किल हैं. वहीं लगातार बढ़त बनाने के कारण सपा के समर्थकों में भारी जोश नजर आ रहा है. जिला प्रशासन ने मतगणना के दौरान किसी भी तरह की सुरक्षा व्यवस्था में चूक से बचने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया है. इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मतगणना कराई जा रही है.

मेटेल डिटेक्टर से वाहनों की जांच

जिला प्रशासन ने मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है. इसके लिए 3 सीओ,17 निरीक्षक, 78 उपनिरीक्षक की तैनाती के साथ ही 600 आरक्षी,2 कंपनी PAC,2 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है. इसके साथ ही मतगणना स्थल में जाने से पहले वाहनों की मेटेल डिटेक्टर से जांच की जा रही है.  

इसे भी पढ़ें:
Lok Sabha Elections 2024: 'लोकसभा चुनाव में UP से ही रोकेंगे BJP का विजय रथ', चंद्रशेखर आजाद ने भरी हुंकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget