एक्सप्लोरर

Ghosi Bypoll 2023: यूपी के डिप्टी CM केशव मौर्य ने घोसी उपचुनाव में किया जीत का दावा, कहा- 'साइकिल न सिर्फ...'

Ghosi By-Election 2023: यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह खुद आश्चर्यचकित हैं कि बीजेपी को घोसी विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में इतना बड़ा जन समर्थन मिल रहा है.

UP Bypoll 2023: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ (Azamgarh) के पुलिस लाइन में गुरुवार की शाम को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए. घोसी विधानसभा सीट (Ghosi Assembly Seat) पर होने जा रहे उपचुनाव के प्रचार से आजमगढ़ लौटे केशव मौर्य ने कहा कि वहां पर कमल खिल रहा है और सपा (SP) की साइकिल न सिर्फ पंचर होगी बल्कि उनकी जमानत भी जब्त होगी.

हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे केशव मौर्य को पुलिसकर्मियों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया. इसके बाद वहां बीजेपी जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह और प्रदेश कार्य समिति सदस्यों के साथ-साथ पार्टी के दूसरे नेताओं ने उनको फूल देकर स्वागत किया. इसके बाद केशव मौर्य ने कहा कि वह खुद आश्चर्यचकित हैं कि बीजेपी को वहां इतना बड़ा जन समर्थन मिल रहा है. वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि आजमगढ़ समेत प्रदेश की सभी 80 सीटों पर एनडीए की जीत होगी. केशव मौर्य पुलिस लाइन से आजमगढ़ के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करने को पहुंचे.

'साइकिल पंचर करने का काम करेगी जनता'

बता दें कि इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि घोसी उपचुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव का शंखनाद है, 2024 ही नहीं 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव का भी शंखनाद है. इस समय जनमानस की जो आवाज है वो बीजेपी के पक्ष में है, कमल के पक्ष में है और मुझे पूरा विश्वास है कि घोसी में कमल खिलेगा, साइकिल पंचर थी और इस बार फिर जनता साइकिल पंचर करने का काम करेगी. यही नहीं एक जनसभा में केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए ओबीसी दलित नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया. साथ ही उनकी तुलना कोबरा नाग से कर दी थी. घोसी उपचुनाव में बीजेपी के दारा सिंह चौहान और सपा के सुधाकर सिंह में मुख्य मुकाबला है.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा के चुनावी दंगल में मायावती अकेले ठोकेंगी ताल, बसपा सांसदों में क्यों है बेचैनी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget