एक्सप्लोरर

Ghosi By Election 2023: घोसी में वोटिंग के बाद सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने किया दावा, प्रशासन को लेकर कही ये बात

Ghosi By Election 2023 Results: मतदान संपन्न होने के बाद सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आए. उन्होंने कहा कि घोसी की जनता ने परिणाम पहले ही दे दिया है.

Ghosi By Election 2023 Results Date: उत्तर प्रदेश के मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को शांतिपूर्व मतदान संपन्न हो गया. यहां बीजेपी (BJP) और सपा (SP) के बीच कड़ा मुकाबला है. दोनों ही पक्षों की ओर से जीत के दावे किए जा रहे हैं, इस सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासन की वजह से दस फीसद तक मतदान कम हुआ, अगर अब भी सही तरीके से गणना हो जाती है तो सपा 50 हजार वोटों के अंतर से जीत रही है. 

मतदान संपन्न होने के बाद सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आए. सपा प्रत्याशी ने कहा कि घोसी की जनता ने तो पहले से ही चुनाव परिणाम दे दिया है. जनता हमारे साथ है. इस दौरान उन्होंने वोटिंग के दौरान प्रशासन की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए और कहा कि वोटिंग के दौरान प्रशासन खुद ही पार्टी बन गया था और मतदाताओं से वोट मांग रहा था, उन्होंने कहा कि प्रशासन ने काफी परेशान किया, जिसकी वजह से उन्हें यहां से वहां भागना पड़ा. चोरों को पकड़ने वाला ही चोरी करने लगे तो कैसे काम होगा. 

प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

सपा नेता यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि प्रशासन की दखलअंदाजी की वजह से घोसी में मतदान भी काफी कम हुआ. पुलिस प्रशासन की वजह से कम से कम दस फीसद मतदान कम हुआ नहीं तो 60 फीसद तक मतदान होता. इसके साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया है कि अगर अब भी सही तरीके से वोटों की गिनती हो जाती है तो सपा की जीत तय है. 

सपा-बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला

घोसी में सपा और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला था. ये सीट दोनों पक्षों के लिए नाक की लड़ाई थी, इसलिए दोनों तरफ से तमाम बड़े नेता चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरे, समाजवादी पार्टी की ओर से प्रोफेसर राम गोपाल यादव, शिवपाल यादव ने कई दिनों तक यहां डेरा डाले रखा. वो लगातार चुनाव पर नजर बनाए हुए थे, वहीं खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जो कभी उपचुनाव में प्रचार नहीं करते थे वो खुद भी जमीन पर दिखाई दिए. उन्होंने सुधाकर सिंह के समर्थन में जनसभा भी की. 

घोसी उपचुनाव के नतीजे 8 सितंबर को आएंगे. बीजेपी और सपा दोनों अपनी जीत के दावे कर रही है, देखना दिलचस्प होगा कि इस जंग में किसकी जीत होती है. 

India Name Change Row: इंडिया या भारत! अब इस लड़ाई में फंसी सपा, न समर्थन कर पा रही है न विरोध, ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
'इतना पिए रहोगे बे...तो काम कैसे करोगे', नशे में मिले बिजलीकर्मी को BJP विधायक ने लगाई फटकार
'इतना पिए रहोगे बे...तो काम कैसे करोगे', नशे में मिले बिजलीकर्मी को BJP विधायक ने लगाई फटकार
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget