एक्सप्लोरर

India Name Change Row: इंडिया या भारत! अब इस लड़ाई में फंसी सपा, न समर्थन कर पा रही है न विरोध, ये है वजह

India Name Change Row: इंडिया बनाम भारत की लड़ाई समाजवादी पार्टी बुरी तरह फंस गई है. सपा की हालत ये है कि वो तो इसका समर्थन कर पा रही है और न ही बीजेपी का खुलकर विरोध.

India Name Change Controversy: देश का नाम भारत होना चाहिए या इंडिया इसे लेकर इन दिनों सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के बीच जबर्दस्त जंग छिड़ी हुई है. बीजेपी जहां इंडिया को गुलामी का प्रतीक बता रही है तो वहीं विपक्षी दलों का कहना है कि मोदी सरकार विपक्ष के इंडिया गठबंधन से डरकर ये सब कर रहा है. दोनों तरफ से इस मुद्दे को लेकर जमकर बयानबाजी देखने को मिल रही है, लेकिन यूपी में सबसे बड़े विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के लिए इसका जवाब देना मुश्किल हो रहा है. भारत बनाम इंडिया की लड़ाई में सपा बुरी तरह फंस गई है.

दरअसल ये पूरा विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब जी-20 देशों को राष्ट्रपति की ओर निमंत्रण पत्र भेजा गया, इस निमंत्रण में प्रेसीडेंट ऑफ भारत लिखा था, जिसके बाद कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाया और कहा कि क्या अब मोदी सरकार देश का भी नाम बदलने जा रही है. इंडिया गठबंधन के दल इसे लेकर अब सरकार पर निशाना साध रहे हैं, उनका कहना है कि जब से उन्होंने अपने गठबंधन का नाम इंडिया रखा है तब से मोदी सरकार को इस नाम से ही नफरत हो गई है. 

इंडिया बनाम भारत विवाद में कैसे फंसी सपा

इस पूरे विवाद में सपा इसलिए फंस गई हैं, क्योंकि देश का नाम भारत करने की मांग सबसे पहले सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने ही की थी. साल 2004 में जब मुलायम सिंह यादव यूपी के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने ये प्रस्ताव यूपी विधानसभा में रखा था कि संविधान में 'इंडिया देट इज भारत' जो लिखा है उसे संशोधित करके 'भारत देट इज इंडिया' रखा जाए. ये प्रस्ताव विधानसभा में पास भी हो गया, लेकिन मुलायम सिंह देश का नाम नहीं बदल पाए क्यों वो प्रधानमंत्री नहीं थे. 

अब सपा की मुश्किल ये है कि वो इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और अब बीजेपी ऐसा करने की मांग कर रही है, ऐसे में बीजेपी का विरोध करना सपा की मजबूरी बन गई है. सपा न तो खुलकर इसका विरोध ही कर पा रही है और न समर्थन. सपा बस ये कह रही है कि जब मुलायम सिंह इस प्रस्ताव को लाए थे तो बीजेपी ने इसका समर्थन क्यों नहीं किया. 

सपा प्रवक्ता ने दी ये सफाई

वहीं इस पूरे मामले पर सपा प्रवक्ता सुनील साजन का कहना है कि "हमारे लिए इंडिया, भारत और हिन्दुस्तान तीनों एक जैसे हैं. इन नाम सुनते ही हमारे मन में गर्व का भाव आता है. उन्होंने बीजेपी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जैसे ही हमने इंडिया गठबंधन बनाया बीजेपी को दिन में तारे नजर आने लगे है, उन्हें पता है कि अगली सरकार इंडिया गठबंधन की बनने जा रही है. बीजेपी देश के गरीबों, किसानों और बेरोजगारों के लिए कोई काम नहीं किया और अब कागज पर भारत नाम करके वो 2024 में जीत नहीं पाएंगे."

India vs Bharat: 'प्रेसीडेंट ऑफ भारत' नाम पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दी हैरान करने वाली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget