एक्सप्लोरर

Ghosi Bypoll 2023: घोसी उपचुनाव में वाम दलों ने भी दिया सपा उम्मीदवार को समर्थन, बीजेपी की बढ़ेगी मुश्किल?

Ghosi By Election 2023: घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान पांच सितंबर को होगा, जबकि वोटों की गिनती आठ सितंबर को की जाएगी. इस सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सुधाकर सिंह सपा के उम्मीदवार हैं.

Ghosi By Election 2023: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माले (भाकपा माले) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) में शामिल समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार सुधाकर सिंह को समर्थन देने का फैसला किया है. दोनों दलों ने रविवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी.

भाकपा (माले) के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा, ''2024 के आम चुनाव से पहले हो रहे इस विधानसभा उपचुनाव में 'इंडिया' और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) आमने-सामने होंगे और इसमें राजग को शिकस्त देना जरूरी है. संविधान, लोकतंत्र और देश को बचाने तथा प्रदेश को बुल्डोजर राज से निजात दिलाने के लिए बीजेपी को हराना आवश्यक है.''

माकपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के घोसी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में पार्टी ने सपा उम्मीदवार के समर्थन का फैसला लिया है. माकपा के सचिव हीरालाल यादव द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी को हराना, प्रदेश की जनता, लोकतंत्र और संविधान के हित में है. इससे पहले, शनिवार को कांग्रेस ने सपा उम्मीदवार को अपना समर्थन देने की घोषणा की थी.

घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान पांच सितंबर को होगा, जबकि वोटों की गिनती आठ सितंबर को की जाएगी. घोसी सीट 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट से विजयी रहे दारा सिंह चौहान के पिछले महीने बीजेपी में शामिल होने और सदस्यता से त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हुई है. बीजेपी ने उपचुनाव में दारा चौहान को ही अपना उम्मीदवार बनाया है. घोसी को कभी वाम दलों का गढ़ माना जाता था और आजादी के बाद इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व जय बहादुर सिंह और झारखंडे राय जैसे दिग्गज वामपंथी नेताओं ने किया था.

Loksabha Election 2024: विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन में कौन होगा पीएम चेहरा? अखिलेश यादव के करीबी नेता ने बताए नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
Agra News: 50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, 2 आरोपी गिरफ्तार
50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, आगरा से 2 गिरफ्तार
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget