एक्सप्लोरर

Ghazipur News: गाजीपुर में खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, बिना रजिस्ट्रेशन दौड़ रही हैं नगर पालिका की सैकड़ों गाड़ियां

Ghazipur News: यूपी के गाजीपुर में नगर पालिका परिषद की सैकड़ों गाड़िया यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सड़कों पर दौड़ रही हैं लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने इनसे अपनी आंखें मूंदी हुई हैं.

Ghazipur Nagar Palika News: उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा इन दिनों ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरुकता का अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही लोगों को सड़क यातायात नियमों की भी जानकारी दी जा रही है ताकि सड़क पर चलते समय आप सुरक्षित रहे और किसी भी हादसे से बच सके, लेकिन गाजीपुर (Ghazipur) में एक ऐसा सरकारी विभाग है जो अपनी ही सरकार के इस अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहा है. हम बात कर रहे हैं गाजीपुर नगर पालिका परिषद (Ghazipur Municipal Council Corporation ) की जहां स्वच्छता मिशन के लिए चल रहे सैकड़ों वाहन बिना आरटीओ रजिस्ट्रेशन (RTO Ragistration) के ही सड़क पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं. 

ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाना नगर निगम

आम आदमी अगर सड़क यातायात के नियमों का उल्लंघन करता है तो उससे भारी-भरकम चालान वसूली जाता है. उनके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई भी की जाती है लेकिन गाजीपुर में नगर पालिका परिषद को इन सब से कोई लेना देना नहीं है. जहाँ पर स्वच्छता मिशन के लिए कूड़ा उठाने के लिए लगभग सैकड़ों वाहन हैं, जिसमें टेंपो से लेकर लोडर और बड़े वाहन भी शामिल हैं. लेकिन हैरानी की बात ये हैं कि इनमें से ज्यादातर का आरटीओ विभाग में रजिस्ट्रेशन तक नहीं हुआ है और ये धड़ल्ले से सड़क पर चल रहे हैं. 

बिना रजिस्ट्रेशन दौड़ रही हैं निगम की गाड़ियां

गाजीपुर की सड़कों पर बिना रजिस्ट्रेशन के दौड़ते इन वाहनों को कोई भी रोकने टोकने वाला नहीं है. यानी अगर सुबह-सुबह ये वाहन सड़क पर चल रही किसी दूसरी गाड़ी में टकक्र भी मार देंगे तो इसका पता भी नहीं लगाया जा सकता है कि नगरपालिका की किस गाड़ी से ये टक्कर हुई है. सबसे हैरानी वाली बात ये है कि यातायात पुलिस के द्वारा लगातार आमजन के वाहनों का चालान कर पीठ थपथपाई जा रही है लेकिन आज तक बिना नंबर के चल रहे इन वाहनों का चालान नहीं किया गया.

इस मामले पर जब पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह से बात की गई तो उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर ऐसा तो इस पर कार्रवाई जरूर की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: विधानसभा में सपा विधायकों के साथ नहीं बैठना चाहते शिवपाल सिंह यादव? चिट्ठी लिखकर की ये मांग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget